बंदा कमाल : टिप में दे दिए साढ़े 3 लाख रुपए

बड़ा दिल दिखाकर फिर सुर्खियों में आए जैक सेल्बी

कैलीफोर्निया। होटल एवं रेस्टोरेंट में अच्छी सर्विस मिलने पर कस्टमर द्वारा वेटर को टिप देने का चलन काफी पुराना है। टिप में आमतौर पर ज्यादा रकम नहीं दी जाती, मगर दुनिया में एक जनाब ऐसे भी हैं, जो टिप देने में कभी कंजूसी नहीं करते। इन जनाब ने रेस्टारेंट में पसंदीदा खाना मिलने और बेहतर सर्विस से खुश होकर स्टाफ को साढ़े 3 लाख रुपए से ज्यादा की टिप दे दी।

इससे रेस्टोरेंट मैनेजमेंट की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। रेस्टोरेंट मैनेजमेंट ने भी ग्राहक का दिल से शुक्रिया अदा किया है। होटल अथवा रेस्टोरमेंट में टिप देने के मामले में नामचीन पेपैल कंपनी के पूर्व उपाध्यक्ष जैक सेल्बी का कोई मुकाबला नहीं है। सेल्बी एक बार फिर मोटी टिप देकर दुनियाभर में सुर्खियों में आ गए हैं। जैक सेल्बी जब कभी बाहर खाना खाने जाते हैं तो होटल स्टाफ को खुश कर देते हैं। साल 2013 और 2015 में जैक सेल्बी ने वेटर या वेटरेस को टिप में बड़ी रकम दी थी।

इसके बाद लोगों ने उनकी काफी प्रशंसा की थी। इसके बाद उन्होंने 4 साल पहले खाने के बाद अच्छी सर्विस पर रेस्टोरेंट स्टाफ को 5 हजार डॉलर (साढ़े 3 लाख से ज्यादा) की टिप दी थी। उन्होंने वन वेस्ट 67 स्ट्रीट पर मौजूद द लेपर्ड एट डेस आर्टिस्ट्स में डिनर किया था। जैक सेल्बी ने एक बार फिर बड़ी टिप देकर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। उन्होंने अब साढ़े 3 लाख से अधिक की टिप दी है। इसकी तस्दीक रेस्टोरेंट के इंस्टाग्राम पोस्ट से हुई, जब मैनेजमेंट ने जैक सेल्बी का धन्यवाद दिया।

गत 12 सितंबर के पोस्ट में ‘द लेपर्ड एट डेस आर्टिस्ट्स’ अपने ट्वीट में लिखा, ‘जैक सेल्बी और उनके परिवार ने कल रात ‘द लेपर्ड’ में डिनर किया। 9/11 मेमोरियल ‘हम कभी नहीं भूलेंगे’ के नाम पर और स्टाफ की अच्छी सर्विस के लिए ‘टिप फॉर जीसस’ के रूप में टिप मिली। कई वर्ष से, ‘टिप्स फॉर जीसस’ के नाम पर निरंतर 5 हजार डॉलर की टिप मिलती रही है। कल पुन: ऐसा हुआ। रेस्टोरेंट ने कहा है कि हमारे स्टाफ की ओर से जैक सेल्बी का आभार और हम उम्मीद करते हैं कि भविष्य में उनका और उनके परिवार का स्वागत करेंगे। थैक्यू जैक!