कम्पयूटर टीचर नंबर बढ़ाने के नाम पर छात्रा का दो साल से कर रहा था शारीरिक शोषण, विरोध करने पर देने लगा पेपर में फेल करने की धमकी

गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में एक शिक्षक ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करते हुए छात्रा से दुष्कर्म किया। आरोपी शिक्षक ने पहले नंबर बढ़वाने के नाम पर छात्रा को झांसे में लिया और फिर नजदीकियां बढ़ाई। उसके बाद उसे फेल करने की धमकी देते हुए पिछले दो वर्षों से लगातार दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर फेल करने की धमकी देता था। उसकी हरकतों से परेशान छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
पीडि़त छात्रा के परिजनों ने बताया कि करीब 2 साल पूर्व नंबर बढ़वाने का झांसा देकर कंप्यूटर टीचर सौरभ गुप्ता ने उसे नजदीकियां बना ली थी। उसके बाद वह फेल करने की धमकी देता रहा और 2 साल से दुष्कर्म करता रहा। दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड के बाद से वह पूरी तरह घबरा गई थी। आखिरकार उसने साहस उठाते हुए घटना की जानकारी दी। जिसके बाद रविवार को नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि नंदग्राम थाना क्षेत्र की निवासी नाबलिग किशोरी पीडिता वर्तमान में 11वीं कक्षा की छात्रा है। किशोरी ने रविवार को थाने पर पहुंचकर एक शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि वह क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ती है। इस स्कूल में पढ़ाने वाला कम्पयूटर शिक्षक सौरभ गुप्ता उसे ब्लैकमेल कर रहा है। उसका शारीरिक शोषण भी करता है। वो ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर का निवासी है। उसकी उम्र करीब 32 साल है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।

थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया आरोपी टीचर नाबालिग किशोरी को अपने झांसे में लेकर लगातार उसके साथ गंदा काम कर रहा था। जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो वह उसे ब्लैकमेल करने लगा और जान से मारने तक की धमकी दे दी। जिस कारण वह उसका लगातार शारीरिक उत्पीडऩ करता रहा। जब सभी हंदे पार हो गई तो उसने हिम्मत जुटाते हुए परिजनों को पूरी घटना बताई। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया ऐसे मामले में ज्यादातर बच्चियां डर जाती है, उन्हें लगता है जब इस बारे में परिजनों को पता चलेगा तो वह उसके साथ क्या करेंगे। लेकिन इन सबसे परे आज की किशारियों और महिला को हिम्मत दिखाने की जरुरत है। तभी हम ऐसे अपराधों पर रोक लगा सकते है।