पड़ोसन लेकर भागा बेटा तो बुजुर्ग पिता को दी मौत की खौफनाक सजा

गाजियाबाद। लोनी कोतवाली क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी,न्यू विकास नगर में घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग दुकानदार की गुरूवार रात में कुल्हाड़ी से कई वार कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, शव के पास खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद की गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से कई वार कर हत्या करने वाले आरोपी सुनील को कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मामला पड़ोसन को बेटे के भगा लेने से नाराज महिला के परिजनों ने हत्या को अंजाम दिया। आदर्श नगर, न्यू विकास नगर में 60 वर्षीय मांगेराम पप्नी मुन्नी के साथ रहते थे। वह किराना स्टोर चलाते थे। कॉलोनी में ही उनके चार बेटे अलग-अलग मकानों में रहते हैं। गुरूवार की रात में मांगेराम घर के बाहर सो रहे थे। पास में उनकी पत्नी मुन्नी भी सो रही थी। शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी की नींद खुली तो उनके होश उड़ गए। खून से लथपथ मांगे राम का शव बिस्तर पर पड़ा था। पास में खून से सनी कुल्हाड़ी पड़ी थीं। यह देखकर उनकी पत्नी जोर-जोर से रोने लगीं। रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए, पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कुल्हाड़ी भी अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, मांगेराम का बेटा पांच दिन पहले पड़ोसी महिला को लेकर भाग गया है। इससे दोनों परिवार में विवाद चल रहा है। मृतक के परिवार वालों ने उन पर ही हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पड़ोसी सुनील को गिरफ्तार कर लिया। उस परिवार में एक किन्नर भी है। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पीडि़त परिवार ने पड़ोसी सुनील पर हत्या की आशंका जाहिर की।

इस मामले की जांच कर कुछ घंटे बाद ही सुनील को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। मांगेराम के चेहरे और सिर पर कुल्हाड़ी के वार से गहरे निशान हैं। इससे साफ है कि ताबड़तोड़ वार करके हत्या की गई है। उनकी पत्नी ने आशंका जाहिर की है कि हत्यारों ने हत्या करने से पहले उन्हें कोई नशीला पदार्थ सूंघा दिया होगा, तभी उनकी नींद नहीं खुली हैं। मूल रूप से लोनी के बंथला गांव निवासी 60 वर्षीय मांगेराम करीब 8 साल से न्यू विकास नगर कॉलोनी में पत्नी के साथ किराए के मकान में रहते थे। वह कॉलोनी में ही छोटी से किराना की दुकान चला रहे थे। रात में वह घर के बाहर गली में तिरपाल के नीचे चारपाई बिछाकर सोते थे। गुरूवार की रात में वह घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान उनके चेहरे और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। सुबह करीब सात बजे उनकी पत्नी को जानकारी हुई। मृतक के बेटे रविंद्र ने कॉलोनी में ही रहने वाले सुनील के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कॉलोनी में रहने वाले सुनील की पत्नी के मृतक मांगेराम के तीसरे नंबर के अविवाहित बेटे कपिल से अवैध संबंध है। करीब एक माह पूर्व सुनील की पत्नी अपनी तीन साल की बेटी सहित कपिल के साथ घर से भाग गई थी।

20 दिसंबर को दोनों वापिस लौटे तो कपिल के परिजनों ने पंचायत में सुनील की पत्नी को उसके सुपुर्द कर दिया था। लेकिन 26 दिसंबर को सुनील की पत्नी दोबारा से अपनी बेटी को लेकर कपिल के साथ घर से भाग गई। सुनील तभी से पत्नी की तलाश कर रहा था। कपिल के परिजनों पर उसे वापस लाने का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर तीन दिन पूर्व भी सुनील ने आधी रात में कपिल के पिता के घर हंगामा किया था। गुरूवार की रात में सुनील ने इसी रंजिश के चलते घर के बाहर सो रहे कपिल के पिता मांगेराम की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद परिजन सदमे में है। मांगेराम के परिवार में चार बेटों के अलावा पत्नी मुन्नी देवी हैं। मांगेराम की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग इस बात को लेकर सदमे में है कि बेटे कपिल द्वारा सुनील की पत्नी को भगा ले जाने के कारण मांगेराम की हत्या की गई।