21 किलो गांजा समेत दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच टीम ने मादक पदार्थों के दो अंतरराज्यीय सप्लायरों को रविवार को गिरफ्तार किया है। इनसे 21 किलो गांजा बरामद हुआ है। दोनों आरोपी उड़ीसा से गांजा खरीदकर इसकी सप्लाई कई राज्यों में करते थे। क्राइम ब्रांच प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी खलील खां निवासी गाजियाबाद और सुमित राय निवासी मधुबनी बिहार हैं। खलील सातवीं पास है। इससे पहले नोएडा में गुड़ बेचने का काम करता था, लेकिन आमदनी ज्यादा नहीं थी। इस बीच गांजा बेचने वालों के संपर्क में आ गया और उनसे खरीदकर छोटी-छोटी पुडिय़ा में बेचना शुरू कर दिया। बाद में पता चला कि सुमित नामक व्यक्ति है जो बिहार का रहने वाला है और उड़ीसा में थोक रेट पर गांजा दिलवाता है। इस तरह खलील खां, सुमित के संपर्क में आया।

दूसरा आरोपी सुमित राय पूर्व में गुरुग्राम की मैक्स बाई इनोवेशन कंपनी में अकाउंटेंट के रूप में जॉब करता था। 3 महीने बाद ये नौकरी छोड़ दी। इसके बाद उड़ीसा से फल-सब्जी खरीदकर झारखंड के बोकारो में बेचने लगा। इसी बीच सुमित का संपर्क उड़ीसा में गांजा बेचने वालों से हुआ। उन्हीं से सुमित गांजा खरीदकर उसकी सप्लाई दिल्ली, हरियाणा, उप्र, नोएडा, एनसीआर के शहरों में करता था। दोनों आरोपियों ने पिछले एक साल से ये धंधा करने की बात कबूली है।
फोटो न:  4