• होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
Search
Friday, September 29, 2023
उदय भूमि UdayBhoomi
उदय भूमि
  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
  • क्राइम
  • गाज़ियाबाद
  • नॉएडा
  • NCR
  • RWA
  • वेस्ट यू . पी .
  • पूर्वांचल
  • इंटरव्यू
  • सुख – दुख
  • विचार
Home मनोरंजन अभिनेत्री इशा देओल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

अभिनेत्री इशा देओल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

January 10, 2021

एक्सट्रेस ने ट्वीट कर फैंस को खुद जानकारी दी

मुंबई। शातिर हैकर्स ने अब बॉलीवुड अभिनेत्री इशा देओल के इंस्टाग्राम अकाउंट में सेंध लगा दी है। इशा का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है। अभिनेत्री ने रविवार को खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा कि उनके अकाउंट से प्रसारित किसी भी संदेश पर प्रतिक्रिया नहीं दें। अकाउंट हैक होने से वह काफी परेशान और निराशा नजर आ रही हैं। इशा देओल ने इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की जानकारी देने के साथ ट्विटर पर एक स्क्रीन शॉट भी साझा किया है, जिसमें कॉपीराइट उल्लंघन का संदेश दिखाई देता है। हैकर्स ने इशा का डिस्प्ले नाम बदल कर इंस्टाग्राम सपोर्ट कर दिया है। बॉलीवुड अभिनेत्री इशा देओल ने ट्वीट कर लिखा कि आज सुबह मेरे आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट इमिशादेओल को हैक कर लिया गया है, इसलिए यदि आपको मेरे अकाउंट से कोई संदेश आता है तो कृपया उसका कोई जवाब नहीं दें। असुविधा के लिए खेद है। अकाउंट हैक होने से अभिनेत्री काफी परेशान हैं। बता दें कि इशा देओल से पहले पार्श्व गायिका आशा भोसले, अभिनय से सियासत में आईं उर्मिला मातोंडकर, इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान, अभिनेता विक्रांत मसे और कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान के सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक हो गए थे। इसके अलावा अभिनेत्री सुष्मिता सेन की बेटी का सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक होने की जानकारी सामने आई थी। सुष्मिता ने इस पर हैकर्स को कड़ी फटकार भी लगाई थी। दरअसल हैकर्स अक्सर किसी न किसी नामचीन हस्ती के सोशल मीडिया अकाउंट को हैक कर भ्रमित जानकारी प्रसारित करते रहते हैं। अकाउंट हैकिंग का यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। अक्सर साइबर एक्सपर्ट भी हैकर्स के कारनामों के कारण गच्चा खा जाते हैं। हैकिंग की समस्या समूची दुनिया के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है।

 

  • TAGS
  • Actress Isha Deol's Instagram account hacked
  • Actress Urmila Matondkar
  • Bollywood actress isha deol
  • Instagram account imishadeol hack
  • Singer Asha Bhosle
Previous articleकिसानों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
Next articleट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बादशाहत
Bijay Kumar

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

उत्तराखंड के राज्यपाल ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन, श्री केदार सभा ने किया स्वागत

थिंक डू अचीव बिग” कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा ने लोगों में ऊर्जा का संचार किया

भाजपाइयों से जनरल वीके सिंह करेंगे जंग बोले स्थानीय बड़े नेताओं के खिलाफ पार्टी लेगी बड़ा एक्शन

Latest News

उत्तराखंड के राज्यपाल ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन, श्री केदार...

थिंक डू अचीव बिग” कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा...

भाजपाइयों से जनरल वीके सिंह करेंगे जंग बोले स्थानीय बड़े नेताओं...

10 साल से अधूरा 45 मीटर चौड़ी नॉर्दन पेरीफेरल रोड का...

जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाने वाले अधिकारियों के म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य...

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहोश कर करता था सामानों की...

कौशांबी में नम आंखों से गणपति बप्पा को दी भावभीनी विदाई

खोदना खुर्द में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर

Most Popular

शराब पर 5 रुपए अधिक लेना सेल्समैन को पड़ा भारी, पहुंचा...

70 बीघा जमीन पर जीडीए का गरजा बुलडोजर

मेयर के शपथ ग्रहण में मेरठ में हुए बवाल के बाद...

विक्रमादित्य मलिक बने गाजियाबाद के नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ संभालेंगे...

शराब की ओवर रेटिंग मिलने पर जुर्माने के साथ रद होगा...

© 2020-2021 UdayBhoomi
Edit with Live CSS
Save
Write CSS OR LESS and hit save. CTRL + SPACE for auto-complete.