कार्यकारी राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने की तेलंगाना प्रदेश के अध्यक्ष परमेश्वर दयाल शर्मा से मुलाकात

-ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर फिर शुरु हुआ मुलाकात का दौर जारी

तेलंगाना। ब्राह्मण समाज के हित को लेकर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र द्वारा मुलाकात का दौर लगातार जारी है। सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर हैदराबाद पहुंचे कार्यकारी राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने महासभा के तेलंगाना प्रदेश के अध्यक्ष परमेश्वर दयाल शर्मा (लालाजी) से मुलाकात कर ब्राह्मण कल्याण से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। चर्चा के दौरान कार्यकारी राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने कहा ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए पूरे देश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन बेहद जरुरी हो गया है। मौजूदा समय में जिस तरह से ब्राह्मण समाज की स्थिति बिगड़ती जा रही है, आने वाले समय में इसका परिणाम घातक साबित होगा। ब्राह्मण समाज ने हमेशा से ही अत्याचारी सत्ता का विरोध किया है। संस्कार, संयम और साधना इस समाज के शस्त्र हैं। अब समाज को दुनिया को संस्कार की शक्ति से जोडऩा होगा।

उन्होंने कहा ब्राह्मण समाज सत्ता को बदलने की ताकत रखता है। कलयुग में फरसा से नहीं, संगठन शक्ति और बुद्धि से सर्व समाज का दुलार मिलता है। धर्म और न्याय के प्रति जागरूक रहना होगा। ब्राह्मणों ने हमेशा अपनी बुद्धि और विवेक के बल पर समाज की अगुवाई की है। लेकिन सरकार ने ब्राह्मण समाज को उपेक्षा किया है। जिसका परिणाम आने वाले दिनों में घातक साबित होगा।
उन्होंने कहा पूरे देश में ब्राह्मण समाज कल्याण बोर्ड के गठन की जरूरत है ताकि समाज का कोई भी व्यक्ति इस बोर्ड के जरिए अपनी समस्या का समाधान करा सके। हर राज्यों में ब्राह्मण समाज के साथ अत्याचार हो रहा है। चाहें वह राजनीति हो या फिर सरकारी नौकरी, इन सभी से आज ब्राह्मण समाज काफी अछूता सा नजर आ रहा है। जबकि हर चुनाव में ब्राह्मण समाज ने अपनी ताकत का एहसास कराया है। ऐसा नही है कि वोट बैंक के मामले में वह पीछे, ब्राह्मण समाज वोट बैंक के मामले में सर्वाधिक आगे है। ब्राह्मण कल्याण बोर्ड गठन होने के बाद बोर्ड के जरिए ज्वलंत समस्याओं का आसानी से समाधान हो सकेगा।

इस दौरान तेलंगाना के प्रदेश के अध्यक्ष परमेश्वर दयाल शर्मा (लालाजी) ने अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र की बातों को सुनकर अश्वस्त किया ब्राह्मण समाज के कल्याण को लेकर आपसे जो भी बातें हुई, उन्हें पत्र के माध्यम से सरकार को अवगत कराया जाएगा। मौजूदा दौर में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन होना बहुत जरुरी हो गया है। जिस तरह से आप ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए आवाज उठा रहें है, वह बहुत सराहनीय है। मेरा भी प्रयास रहता है कि मैं अपने समाज को एकसूत्र मेंं बांधने का कार्य करता रहूं। आपके द्वारा जारी मुहिम अगामी दिनों में सार्थक साबित होगी और पूरे ब्राह्मण समाज को आप पर गर्व होगा। क्योंकि आप जो मुद्दा लेकर चले हैं, वह किसी एक के हित का नही है। बल्कि पूरे ब्राह्मण समाज के हित में है।