धरती के स्वर्ग की सैर पर आदित्य और श्वेता

शादी के बाद कश्मीर की वादियों में रोमांस

कश्मीर। सना खान और मुफ्ती अनस सईद के बाद एक और नव-दंपति अब कश्मीर की खूबसूरत वादियों की सैर करने पहुंचा है। गायक और होस्ट आदित्य नारायण अपनी नई-नवेली दुल्हन श्वेता के साथ हनीमून मनाने कश्मीर गए हैं। यह दंपति भी कश्मीर की सुंदरता का भरपूर लुत्फ उठा रहा है। कड़ाके की ठंड के बावजूद आदित्य नारायण और श्वेता कश्मीर में सैर-सपाटा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके हनीमून ट्रिप की फोटो भी सामने आ गई है। खुद आदित्य ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर श्वेता अग्रवाल संग खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में आदित्य और श्वेता बेहद स्वीट लग रहे हैं। आदित्य ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि यह उनकी पहली कश्मीर ट्रिप है। इससे पहले उन्हें देश के इस खूबसूरत हिस्से में आने का अवसर नहीं मिला था। उन्होंने लिखा कि धरती के स्वर्ग पर मैं पहली बार आया हूं। सोशल मीडिया पर यह फोटो ट्रेंड कर रही है। फैंस इस नए कपल की केमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं। सिंगर आदित्य और श्वेता अग्रवाल ने एक दिसंबर को शादी की थी। कोविड-19 (कोरोना वायरस) के कारण शादी में ज्यादा मेहमान नहीं आए थे, मगर उनकी हर फोटो ने सुर्खियां बटोरी थीं। वैसे शादी के बाद आदित्य जल्द अपने नए घर में शिफ्ट होने की तैयारी भी कर रहे हैं। उन्होंने मुंबई के अंधेरी में 3 बीएचके भी खरीद लिया है। कुछ माह के भीतर वह वहां शिफ्ट हो सकते हैं। आदित्य ने इस आशियाने के लिए काफी प्लानिंग की थी। वह काफी समय से पैसे बचा रहे थे, जिससे यह घर खरीद सकें। आदित्य का नया घर उदित नारायण के घर के करीब है। बता दें कि इसके पहले सना खान अपने पति मुफ्ती अनस सईद के साथ हनीमून मनाने कश्मीर पहुंची थीं। सना खान ने इस्लाम की खातिर कुछ माह पहले बॉलीवुड को अलविदा कर दिया था। बाद में उन्होंने गुजरात के मौलाना अनस सईस से निकाह कर लिया था।