बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की मां का निधन अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने जताया शोक

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। गीता देवी के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न नामचीन हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं, वाजपेयी परिवार के करीबी तरुण मिश्र ने भी अपनी शोक संवेदना जाहिर की हैं। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के महामंत्री तरुण मिश्र को जैसे ही गीता देवी के निधन की खबर मिली, उन्होंने तुरंत मनोज वाजपेयी को फोन कर ढांढस बंधाया।

गाजियाबाद। बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। गुरुवार सुबह 8:30 बजे मैक्स पुष्पांजलि हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह पिछले 20 दिनों से अस्पताल में भर्ती थी। पिछले हफ्ते उनकी हालत में सुधार भी हुआ, लेकिन बुधवार देर रात तबीयत अचानक बिगड़ गई। पिछले वर्ष अक्टूबर में मनोज वाजपेयी के पिता राधाकांत वाजपेयी का भी निधन हुआ था। उस वक्त मनोज केरल में शूटिंग में व्यस्त थे। शूटिंग छोड़कर दिल्ली आए और पिता का अंतिम संस्कार किया था। एक साल के भीतर मां-बाप के चले जाने से वे बेहद दुखी हैं। परिवार और हॉस्पिटल की ओर से मृत्यु के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। इसी क्रम में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने भी वाजपेयी परिवार को दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की है। हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता मनोज वाजपेयी के सिर से पहले पिता का और अब माता का साया उठ गया है। गुरुवार को दिल्ली निगम बौद्ध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियों ने पहुंचकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

गीता देवी के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न नामचीन हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं, वाजपेयी परिवार के करीबी तरुण मिश्र ने भी अपनी शोक संवेदना जाहिर की हैं। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के महामंत्री तरुण मिश्र को जैसे ही गीता देवी के निधन की खबर मिली, उन्होंने तुरंत मनोज वाजपेयी को फोन कर ढांढस बंधाया। इसके अलावा मनोज वाजपेयी के 2 भाइयों से भी फोन पर बात कर शोक संवेदना का इजहार किया। दरअसल तरुण मिश्र के वाजपेयी परिवार से करीब 30 साल पुराने संबंध हैं। दोनों परिवार एक-दूसरे के सुख-दुख में हमेशा शरीक होते रहे हैं। तरुण मिश्र ने दुख की इस घड़ी में पीडि़त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मनोज का जन्म बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेलवा में हुआ था। वह राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में शामिल होने के लिए दिल्ली आ गए थे और फिर एक्टर बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई चले गए थे। मनोज बाजपेयी ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था, मैं अपने परिवार के बेहद करीब हूं। मेरे परिवार ने मेरी और मेरे भाई-बहन की पढ़ाई के लिए खूब संघर्ष किया है। उन्होंने अपने पसंदीदा एक्टर मनोज कुमार के नाम पर मेरा नाम मनोज रखा था। वहीं मां के निधन से मनोज बाजपेयी का पूरा परिवार सदमे में है। गीता देवी के कुल 6 बेटे-बेटियां हैं, जिनमें एक मनोज वाजपेयी हैं।