हैवानियत: नवविवाहित के शरीर पर दांतों से काटा और जेठ के साथ रहने का बना रहा था दबाव 

गाजियाबाद। घंटाघर कोतवाली क्षेत्र में नवविवाहित को पीटने का मामला प्रकाश में आया हैं। आरोप है कि पहले ससुराल के लोगों पीटा और फिर दांतों से पूरे शरीर पर जगह-जगह काटा।
नाखून और ब्लेड से पूरे शरीर को नोचा गया। इस तरह पीटा गया कि नवविवहिता की आंखे बुरी तरह से सूज गई। ससुरालियों के अत्याचार से परेशान नवविाहित ने जैसे-तैसे घर की छत के रास्ते बाहर निकली। जिसके बाद वह सरकारी स्कूल की छत पर पहुंच गई। स्कूल की छत पर नवविवाहिता को देख लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से नवविवाहित को छत से नीचे उतारा।

गुरुवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पीडि़ता का आरोप है कि उसका पति अपने भाई के साथ संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। मूल रूप से दिल्ली में रहने वाला एक परिवार मजदूरी करता है। इस परिवार की 18 साल की इकरा की शादी 3 माह पूर्व घंटाघर कोतवाली क्षेत्र स्थित कैला भट्टा निवासी यूसुफ (23) से हुई। दोनों ने इस्लाम धर्म के अनुसार निकाह नहीं किया। बल्कि, रजिस्ट्रार ऑफिस में अपनी शादी रजिस्टर्ड कराई और फिर साथ रहने लगे। इकरा का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसे प्रताडि़त किया जा रहा था। पति अपने भाई के संग रहने का दबाव बना रहा था। जब नवविवाहिता ने इसका विरोध किया तो मारपीट करने लगे। दो दिन पहले इकरा जैसे-तैसे ससुराल से छत के रास्ते भाग गई।

वह कई घरों की छत कूदते हुए आखिरकार कैला भट्टा इलाके के एक सरकारी स्कूल की छत पर पहुंची। घायल महिला को स्कूल की छत पर देख लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद लोगों ने फोन करके पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर महिला को नीचे उतारा। इसके बाद इकरा ने अपनी आपबीती सबको सुनाई। इकरा की तहरीर पर पुलिस ने पति यूसुफ, जेठ यामीन, देवर साजिद और सास रानी के खिलाफ मारपीट व दहेज एक्ट का केस दर्ज कर लिया है। एसीपी अंशु जैन ने बताया कि पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। महिला का मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।