आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का जल्द हो निस्तारण : नितिन गौड़

आईजीआरएस टीम के लिए कार्यशाला का आयोजन

-शिकायतों का बेहतर तरीके से निस्तारण के लिए टीम को दिया प्रशिक्षण  

गाजियाबाद। नगर निगम से संबंधित आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों का बेहतर तरीके से निस्तारण हो सकें। इसको लेकर नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ की उपस्थिति में कैंप कार्यालय पर टीम को प्रशिक्षण दिया गया। नगर आयुक्त ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध तरीके से बेहतर तरीके से निस्तारण कराया जाए। नगर निगम द्वारा शहरवासियों की साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, पानी आपूर्ति, उद्यान एवं निर्माण कार्यों से संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। नगर आयुक्त के निर्देशन में शिकायतों एवं समस्याओं का निस्तारण कर टीम द्वारा शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जा रहा है। वहीं, आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों का संज्ञान लेकर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में इनका निस्तारण भी किया जा रहा है। कैंप कार्यालय पर नगर आयुक्त की उपस्थिति में टीम को प्रशिक्षण दिया गया।

अपर नगर आयुक्त एवं वरिष्ठ प्रभारी आईजीआरएस अरुण कुमार यादव ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देशानुसार आईजीआरएस टीम के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कलेक्ट्रेट से आए नरेंद्र कुमार द्वारा विस्तार से टीम को प्रशिक्षण दिया गया। शिकायतों का निस्तारण की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए जोर दिया। उन्होंने संबंधित विभागों से शिकायतों के निस्तारण को किस प्रकार सही ढंग से किया जाना है। टीम का बताया गया। नगर आयुक्त को रोजाना आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों की रिपोर्ट दी जाती है। आईजीआरएस पोर्टल पर नगर निगम से संबंधित शिकायतों का बेहतर तरीके से निस्तारण किया जा सके। इसलिए टीम को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण में आने वाली समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। नगर आयुक्त ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को टीम का सहयोग करने एवं समस्याओं का  निस्तारण समयबद्ध किए जाने के लिए निर्देशित किया।