गाजियाबाद। नगर निगम कर्मचारियों की डिपार्टमेंट प्रमोशन कमेटी समेत 24 सूत्रीय मांगों को नहीं माने जाने के चलते सोमवार को निगम कर्मचारी संघ ने कार्य का बहिष्कार करते हुए मुख्यालय में हड़ताल पर बैठ गए। निगम कर्मचारियों ने अपने-अपने दफ्तर में ताला लगाकर हड़ताल पर बैठ गए।हालांकि डीपीसी की मांग को निगम अधिकारियों ने मान लिया है। तत्काल 16 कर्मचारियों के प्रमोशन संबंधी फाइल पर आदेश भी कर दिए।सोमवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे से नगर निगम मुख्यालय में निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार के आहवान पर कर्मचारी कार्य का बहिष्कार करते हुए दरा बिछाकर हड़ताल पर बैठ गए। दोपहर करीब ढाई बजे तक हड़ताल जारी रखी।
कर्मचारियों ने आज मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार कर हड़ताल जारी रखने का ऐलान कर दिया है। वहीं, कर्मचारियों के हड़ताल पर बैठ जाने के बाद दोपहर में करीब साढ़े 12 बजे नगर आयुक्त डॉ.नितिन गौड़ स्वयं कर्मचारियों के बीच पहुंचे। नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त अरूण कुमार यादव, जलकल महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह आदि अधिकारियों के बीच निगम कर्मचारियों को उनकी सभी मांगे मान लेने का आश्वासन दिया। इसलिए हड़ताल वापिस लें। पात्र कर्मचारियों के प्रमोशन कर दिए गए है।
इन्हें पत्र जारी किए जा रहे हैं। तबादले की मांग भी जल्द पूरी कर दी जाएगी। नगर आयुक्त का कहना है कि कर्मचारियों की मांग मान ली गई है। ऐसे में हड़ताल करने का कोई औचित्य नहीं है। निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार व वरिष्ठ लिपिक चौब सिंह, यशपाल, नितिन भारद्वाज, संजय शर्मा आदि के आहवान पर कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल रखी। इस दौरान अनिल त्यागी, राकेश, सुनील, निजामुद्दीन, रमेश चंद जोशी समेत सैकड़ों कर्मचारियों ने जमकर निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।धरने पर इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। हड़ताल की वजह से नगर निगम मुख्य ऑफिस और नगर निगम के सभी पांचों जोनल ऑफिस में कार्य पूरी तरह से ठप रहा।
निगम कर्मचारी संघ ने इससे पहले पिछले महीने की 27 तारीख को आंदोलन की चेतावनी दी थी। तब नगर निगम प्रशासन ने डीपीसी की बैठक जल्द कराने सहित कई मांगों पर जल्दी ही फैसला लेने का आश्वासन दिया था। इसके बाद संघ ने कार्य बहिष्कार आंदोलन वापिस ले लिया था। संघ का आरोप है कि निगम प्रशासन उनकी मांगे नहीं मान रहा है। जिस कारण आंदोलन शुरू करना पड़ा। इसलिए आज भी कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार कर हड़ताल की जाएगी।