मनोज गोयल ने अपने वार्ड में गठित किया बूथ कमेटी एवं पन्ना प्रमुख

गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 कौशांबी-वैशाली के कार्यवाहक निगम पार्षद मनोज गोयल ने नगर निगम चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है, क्योंकि अब किसी भी वक्त नगरीय निकाय चुनाव करवाने की घोषणा राज्य चुनाव आयोग कर सकता है। मंगलवार को निगम पार्षद मनोज गोयल ने अपने कार्यालय पर वार्ड के संयोजक बीएस त्रिपाठी, मंडल महामंत्री अर्जुन तोमर, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, शिव शंकर उपाध्याय, मंडल मंत्री शुभम सिंह वार्ड सचिव विनोद कुमार एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ कमेटी एवं पन्ना प्रमुख का गठन किया गया।

बता दें कि भाजपा संगठन में पन्ना प्रमुख मतदान की वह महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं और खुद को आवंटित हुए मतदाताओं के संपर्क में आदि से अंत तक बने रहते हैं और व्यक्तिगत सम्पर्क के आधार पर पार्टी के पक्ष में समय पर निर्णायक मतदान करवाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पार्टी सूत्र बताते हैं कि वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद की अपने पन्ना प्रमुखों पर शुरू से ही मजबूत पकड़ रही है, क्योंकि वो सतत उनके संपर्क में बने रहते हैं।