पहले मांगी पांच करोड़ कि रंगदारी फिर फर्जी कागजात से किया फ्लैट पर कब्जा

-कोर्ट के आदेश पर 9 लोगो के खिलाफ गंभीर धाराओं मे मुकद्म्मा दर्ज

गाजियाबाद। थाना सिहानी गेट पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 9 लोगों के खिलाफ जालसाजी रंगदारी और षडय़त्र रचने कि धाराओं मे मुकदद्मा दर्ज किया है। लिंक रोड निवासी नमम जैन ने आरोप लगाया कि सभी लोगो ने पहले पांच करोड़ कि रंगदारी मांगी और फिर फर्जी कागजो से उनके फ्लैट पर कब्जा कर लिया। पुलिस ने राजेश त्यागी, अमरीश त्यागी, अजय त्यागी, इसरार अली, नरेंद्र पाल, युगल किशोर त्यागी, सुशांत त्यागी, सुरेश एमसी और अमित कुमार त्यागी के खिलाफ मुकदद्मा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार नमन जैन कि मोरटा मे कई सौ मीटर जमीन है। जहा पर नमन जैन प्लॉटिंग कर रहे है और फ्लैट बना रहे है। नमन जैन कि कम्पनी मे राजेश त्यागी, अमरीश कुमार त्यागी, अजय त्यागी, इसरार अली और नरेंद्र पाल नौकरी करते थे। इन सभी ने बाकी लोगो के साथ मिलकर नमन जैन के भाई अक्षय जैन, प्रतीक जैन, विजयंत जैन और उनके पिता राजकुमार जैन से पांच करोड़ कि रंगदारी मांगी और नहीं देने पर जान से मारने कि धमकी दे डाली। आरोप है कि आरोपियों ने नमन जैन के 200 वर्ग मीटर के एक फ्लैट पर कब्जा करने कि योजना बनाई और नमन जैन के फ्लैट को फर्जी कागजो के सहारे युगल किशोर त्यागी से सुशांत त्यागी को बिका हुआ दिखा दिया।

जिसमे सुरेश एमसी और अमित कुमार त्यागी को गवाह बनाया गया। नमन जैन को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत कि लेकिन पुलिस से मदद नहीं मिलने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर 9 लोगो के खिलाफ धारा 420 467 468 471 120बी 384 506 कि धाराओं मे मुकदद्मा दर्ज किया है। इस बारे मे थाना प्रभारी सिहानी गेट का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर 9 लोगो के खिलाफ मुकदद्मा दर्ज किया गया है, मामले कि जांच कि जा रही है।