गाजियाबाद में हैवानों ने गैंगरेप के बाद महिला के प्राईवेट पार्ट में डाला रॉड निर्भया जैसी वारदात से दहला शहर मौत से जूझ रही है महिला

-दिल्ली के जीटीबी में लड़ रही मौत से जंग, चार आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में। आरोपितों की पहचान दिल्ली दुर्गापुरी के शाहरुख, शाहरुख के भाई जावेद, ओरंगजेब, जहीर उर्फ ढोला व दीनू के तौर पर हुई है। सभी आरोपित दुर्गापुरी के ही रहने वाले हैं।

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक बार फिर इंसानियत और सामाजिक रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना ने लोगों के जहन में निर्भया जैसी दरिंदगी की घटना को याद दिला दिया। महिला दिल्ली से गाजियाबाद में अपने भाई के जन्मदिन की पार्टी में आई थी। पार्टी खत्म होने के बाद भाई ने उसे ऑटो स्टैण्ड पर छोड़ कर चला गया। तभी स्कार्पियों कार सवार दरिंदों ने उसे जबरन कार में बैठाया और दो दिन तक लगातार गैंगरेप करते रहे। दरिंदगों ने यह सब करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी और हाथ-पैर बांधकर बोरे में भरकर जहां से उठाया वहीं फेंक कर चले गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल लहूलुहान अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।  पीड़िता खुद भी दिल्ली के एक अस्पताल में नर्स है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपियों ने प्रोपर्टी को लेकर चल रहे विवाद के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। इस घटना ने एक बार फिर 9 वर्ष पूर्व 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में हुई निर्भया गैंगरेप की घटना को याद दिला दिया। निर्भया गैंगरेप की दुसरी घटना से जहां लोगों में रोष है तो वहीं दिल्ली की महिला आयोग की अध्यक्ष ने गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी कर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने गैंगरेप मामले में चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।

दिल्ली के नंदनगरी निवासी 40 वर्षीय पीडि़ता 16 अक्टूबर को अपने भाई के घर बम्बे कॉलोनी नंदग्राम में आई थी। पीडि़ता के भाई ने रात करीब 9.30 बजे पीडि़ता को दिल्ली आश्रम रोड़ नंदग्राम हाईवे पर छोड़ दिया। उसके कुछ देर बाद दो सगे भाई समेत 5 लोगों ने हथियारों के बल पर जबरन युवती को स्कॉर्पियो कार में अगवा कर लिया। पीडि़ता से करीब दो दिन तक पांचों ने हैवानियत की सारी हंदे पार करते हुए गैंगरेपट किया। उसके बाद आरोपितों ने महिला को पीटा और हाथ-पैर बांधकर बोरी में भरकर नंदग्राम इलाके के आश्रम रोड पर वापस लाकर फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस पीडि़ता के मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही मामले से खुलासा हो सकेगा। पीडि़ता के भाई ने बताया कि 16 अक्टूबर की रात को उसके भांजे का फोन आया कि मम्मी अभी घर नही आई है और न उनका फोन लग रहा है। जिसके बाद काफी खोजबीन की गई, मगर कहीं कोई पता नही चला। मंगलवार को सूचना मिली की उनकी बहन दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि पीडि़ता के प्राइवेट पार्ट में राड डाले जाने की बात कही जा रही है। प्रॉपर्टी दिल्ली के दुर्गापुरी शाहदरा में है और आरोपी पक्ष वहां कब्जा नहीं होने दे रहा है। बहन ने कोर्ट में केस फाइल कर रखा है और इस वजह से आरोपी पक्ष उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। सभी आरोपित पीडि़ता के जानने वाले है, जिनसे उनका प्रोपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है कड़कडड़ूमा कोर्ट में विचारधीन है।

एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने पांच में से चार आरोपितों को हिरासत में लिया है, जबकि पांचवां आरोपित फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पीडि़ता के भाई हरपाल ने नंदग्राम थाने में नामजद दुर्गापुरी निवासी दीनु, शाहरुख, जावेद, धोला, ओरेनजेब उर्फ जहीर के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपितों की पहचान दिल्ली दुर्गापुरी के शाहरुख, शाहरुख के भाई जावेद, ओरंगजेब, जहीर उर्फ ढोला व दीनू के तौर पर हुई है। सभी आरोपित दुर्गापुरी के ही रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इस पूरे मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया और बुधवार को ट्वीट कर बताया कि दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापिस आ रही थी जब उसे 5 लोग जबरन गाड़ी में उठा ले गए। आरोपितों ने 2 दिन तक युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसके गुप्तांगों में राड घुसाई। इस मामले को लेकर एसएसपी गाजियाबाद को नोटिस इश्यू किया है।