बहनोई के भाई के प्यार में पागल पत्नी ने चढ़ाई पति की भेंट गला घोट कर दी हत्या

गाजियाबाद। प्रेमी के साथ रहने के लिए कांटा बने पति की हत्या में फरार पत्नी को खोड़ा पुलिस ने घटना के 11 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। मूल रुप से बिहार की रहने वाली महिला का पिछले कई वर्षों से प्रेम-प्रंसग चल रहा था। जिसका पता उसके पति को चल गया। पति ने जब इसका विरोध किया तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को दूर फेंक दिया। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि हत्या में शामिल प्रेमी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि 15/16 मई की रात में अरुण कुमार पुत्र स्व: जगदीश प्रसाद निवासी दुर्गा मंदिर भारत नगर खोड़ा का शव मृत अवस्था में बरादमे पड़ा मिला था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि अरुण कुमार की मौत गला दबाने से हुई है। घटना के खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया। 24 मई को मृतक के साले नीरज पुत्र स्व: परमेश्वर महतो ने खोड़ा थाने में अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत दी। जांच में मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी राजेश पुत्र शशीभूषण निवासी भारत नगर खोड़ा कॉलोनी का नाम प्रकाश में आया। आरोपी राजेश मृतक के बहनोई का भाई है। जब दोनों के नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया तो पता चला कि दोनों की घंटों फोन पर बात होती थी। घटना वाले दिन भी राजेश उसके घर पर ही था। मगर हत्या के बाद से राजेश फरार हो गया।

मुखबिर की सूचना पर शनिवार को एनएच-24 दिल्ली मुरादाबाद हाइवे खोड़ा के पास से खोड़ा थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक की टीम मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया मृतका के दो बच्चे है, दोनों ही बिहार में रहते है। खोड़ा में महिला अपने पति के साथ रहती थी। वहीं पास में रहने वाले राजेश से महिला का प्रेम-प्रंसग चल रहा था। जिसका पता उसके पति अरुण कुमार को चल गया। पति ने इसका विरोध किया तो दोनों में लड़ाई होने लगी। जिसके बाद महिला ने अपने प्रेमी राजेश के साथ मिलकर अरुण कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी थी। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।