महापौर-पार्षदों का कार्यकाल पूरा, प्रशासक समिति देखेगी निगम के सारे काम

गाजियाबाद। नगर निगम से महापौर आशा शर्मा एवं पार्षदों का आखिरकार कार्यकाल पूरा हो गया है। नगर निगम से लेकर जिले की निकायों में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति अलग-अलग गठित कर दी गई हैं। दरअसल, नगर निगम के वर्ष-2017 में हुए निकाय चुनाव के संपन्न होने के बाद पहली बोर्ड बैठक 23 जनवरी-2018 को हुई थी। ऐसे में नगर निगम में महापौर एवं पार्षदों का पांच साल का कार्यकाल सोमवार को पूरा हो गया है। इस संबंध में वित्तीय अधिकार एवं दैनिक कार्यों के निष्पादन के लिए निकायों में समिति गठित किए जाने को लेकर नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने भी इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया हैं।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शासनादेश के तहत 4 जनवरी के अनुपालन में नगर निगम एवं जिले की सभी निकायों में दैनिक कार्यों के निष्पादन के लिए नगर निगम एवं नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में तीन सदस्यीय समिति का गठन कर दिया गया हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति अब कार्यों की देखरेख करेगी। इसके तहत नगर निगम में नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ व एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास सदस्य होंगे। वहीं, नगर पालिका परिषद मोदीनगर में एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास व अधिशासी अधिकारी सदस्य होंगे।
इसका कार्यकाल 22 जनवरी को बोर्ड का पूरा हो गया। नगर पालिका परिषद खोड़ा-मकनपुर में एडीएम प्रशासन व अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता सदस्य होंगे। नगर पालिका बोर्ड का 17 जनवरी को कार्यकाल पूरा हो गया।नगर पंचायत डासना में एडीएम प्रशासन एवं अधिशासी अधिकारी सदस्य होंगे।इसका भी 23 जनवरी को कार्यकाल पूरा हो गया। नगर निगम में नगर आयुक्त डॉ.नितिन गौड़ व नगर पालिका परिषद लोनी में अधिशासी अधिकारी लोनी शैलेंद्र कुमार सिंह, नगर पालिका परिषद मोदीनगर के अधिशासी अधिकारी नरेंद्र मोहन मिश्र, नगर पालिका परिषद मुरादनगर के अधिशासी अधिकारी अभिषेक कुमार, नगर पालिका परिषद खोड़ा-मकनपुर की अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता, नगर पंचायत फरीदनगर व नगर पंचायत पतला के अधिशासी अधिकारी विपिन सिंह सेंगर, नगर पंचायत निवाड़ी की प्रभारी अधिशासी अधिकारी एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय शाल्वी अग्रवाल,नगर पंचायत डासना के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार मिश्र होंगे।
जिलाधिकारी ने इन सभी 9 निकायों का वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास को बनाया हैं। नगर निगम एवं निकायों के वित्तीय खातों के संचालन के लिए उत्तर प्रदेश नगर पालिका लेखा नियमावली के अनुसार कार्य सरकार हित में जनपद के सभी निकायों के वित्तीय खातों के संयुक्त संचालन के लिए नगर आयुक्त एवं संबंधित अधिशासी अधिकारी के साथ निम्नलिखित दो सदस्यीय समिति गठित की गई हैं। समिति के संयुक्त हस्ताक्षरों से निकायों के खातों का नियमानुसार आहरण एवं वितरण का कार्य अग्रिम आदेशों तक किया जाएगा। जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि नगर निगम एवं निकायों के प्रभावी होने तक यह आदेश जारी रहेंगे।