भाजपा सरकार के प्रभारी मंत्री असीम अरूण ने कहा सपा सरकार में चरम पर था भ्रष्टाचार अब गोली का जवाब गोली से देती है यूपी की पुलिस

छह साल पहले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी, उस वक्त भ्रष्टाचार, अपराध चरम पर था। सत्ता में बदलाव होने पर भाजपा ने उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार, अपराध के प्रति जीरो टोलरेंस की नीति अपनाई।जिसकी वजह से कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। भ्रष्टाचार पर भी काफी हद तक अंकुश लगा है। आपराधिक वारदातों में कमी आई है। गाजियाबाद को पुलिस कमिश्नरेट बनाया गया है। जिले में सात थाने बढ़े हैं, जबकि 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जनसंख्या की दृष्टि से यहां पर अभी और नए थाने बनाए जाने हैं।

गाजियाबाद। प्रदेश में समाजवादी पार्टी के शासनकाल में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर था। भ्रष्टाचारियों और अपराधियों की कमर तोडऩे के लिए अब गोली का जवाब पुलिस गोली से देती है। उक्त बातें शनिवार को जिले में पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरूण ने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने प्रदेश सरकार का एक साल उपलब्धियों भरा रहा है। वैसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का छह साल का कार्यकाल पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि पहली वर्षगांठ चुनौती भरी रही। इसमें कोविड-19 की भी चुनौती आई। समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने प्रदेश में भाजपा सरकार के लगातार दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर शनिवार को बैठक की। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब पुलिस बदमाशों से डरती नहीं है, पीछे नहीं भागती है। गोली का जवाब गोली से देती है। यही वजह है कि अब बदमाश पुलिस पर गोली चलाने से डरते हैं। उन्होंने बताया कि छह साल पहले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी, उस वक्त भ्रष्टाचार, अपराध चरम पर था। सत्ता में बदलाव होने पर भाजपा ने उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार, अपराध के प्रति जीरो टोलरेंस की नीति अपनाई। जिसकी वजह से कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। भ्रष्टाचार पर भी काफी हद तक अंकुश लगा है।

आपराधिक वारदातों में कमी आई है। गाजियाबाद को पुलिस कमिश्नरेट बनाया गया है। जिले में सात थाने बढ़े हैं, जबकि 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जनसंख्या की दृष्टि से यहां पर अभी और नए थाने बनाए जाने हैं। इन पर कार्य चल रहा है। कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्र्रसारण एलईडी पर किया गया। इसमें जिले के सभी विभाग के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान जिले के प्रभारी असीम अरूण ने जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र, नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़, परियोजना निदेशक पीएन दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, निर्वतमान महापौर आशा शर्मा, विधायक सुनील शर्मा, नंदकिशोर गुर्जर, विधायक डॉ. मंजू सिवाच, विधायक अजित पाल त्यागी, एमएलसी दिनेश गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप के प्रतिनिधि सौरभ जायसवाल आदि मौजूद रहे।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए जा रहे बेहतर कार्य
जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरूण ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में परिवर्तन हुआ है। न्यायिक प्रक्रिया को भी मजबूत किया गया। एक साल में डकैती, लूट, बलात्कार की 20 से 30 प्रतिशत वारदातों में कमी आई है। 6 साल में 933 अभियोग गैंगस्टर में दर्ज किए गए। 64 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की गई। 109 इनामी बदमाशों को जेल भेजा गया। सात नए थाने खुलने के बाद बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए ओर नए थाने बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी एक्सप्रेस-वे, हाइवे बनाए गए। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड शुरू किया गया। छोटे बच्चों के साथ होने वाली घटनाएं के लिए पोक्सो एक्ट में कार्रवाई की गई। 37 मामलों में न्यायालय से कार्रवाई की गई। जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की एनकाउंटर पालिसी नहीं है। मुख्यमंत्री ने पुलिस का मनोबल बढ़ाया है। इसलिए पुलिस अब गोली का जवाब गोली से देती है। जेल का साफ-सुथरा किया गया। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद ग्रोथ इंजन की भूमिका में है। जिले में इंवेस्टर्स समिट में 1.25 लाख करोड़ रुपए के प्रस्ताव मिले हैं, जिस पर कार्य चल रहा है। इससे 6.50 लाख लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है। देश और प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में गाजियाबाद ग्रोथ इंजन की भूमिका में है और रहेगा।

फैमिली आईडी से जरुरतमंद को मिलेगा सरकारी योजना का लाभ
प्रभारी मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक परिवार के लिए फैमिली आईडी बनाने की तैयारी की है, जिस पर कार्य चल रहा है। इससे पता चल सकेगा कि किस परिवार को वास्तव में सरकारी योजनाओं की आवश्यकता है। जो सरकारी योजनाओं से वंचित होगा, उसको लाभ दिलाया जाएगा। जनपद में अमृत महोत्सव के तहत 9 मंत्रालयों ने योजना चलाई है। जिला 17 योजनाओं में नंबर-1 स्थान पर रहा है। कोविड में प्रथम स्थान पर रहा। 646 करोड़ के 27 विकास कार्य किए गए। 6 फ्लाईओवर पर 75 करोड़ खर्च किए गए। हर घर पेयजल योजना के तहत 37,320 पानी कनेक्शन दिए गए। शिक्षा के क्षेत्र में पूरे भारत में 22 केंद्र संचालित है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने अपने विभाग समाज कल्याण विभाग की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि सर्वोदय विद्यालय खोले गए। 12वीं पास को नि:शुल्क कोचिंग दी जा रही है। टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट और फैमिली एक्टिविटी पर काम चल रहा है। प्रदेश की 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए कृत संकल्प है।

शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में गाजियाबाद में हुए बेहतर कार्य
राजनीतिक प्रशिक्षण केंद्र का गाजियाबाद से निरस्त प्रोजेक्ट के सवाल पर उन्होंने कहा कि रामपुर में राजनीतिक प्रशिक्षण केंद्र है। वहां से ट्रेनिंग दी जा सकेगी। साहिबाबाद में 30 हेल्थ सेंटर खोले गए। 23 पीएचसी काम कर रही है। जबकि अस्पताल भी साहिबाबाद में प्रस्ताव जल्द पास हो जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी गाजियाबाद में बेहतर कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन ये संतोष से ज्यादा संकल्प का विषय है, हमें इसे और बेहतर करना है। जिससे कि लोगों को जरूरी सुविधाएं मुहैया हों। एयरपोर्ट जरूरी हैं तो बुनियादी सुविधाएं भी जरूरी है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए सड़कों की स्थिति में सुधार हो रहा है। एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं तो एयरपोर्ट की संख्या भी बढ़ रही है लेकिन हमें उन लोगों के लिए भी सोचना है, जो कि बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। पानी, बिजली, नौकरी, आवास सहित अन्य सुविधाएं उनको मुहैया कराना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता हैं।जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरूण ने विधायकों की मौजूदगी में पुस्तिका का विमोचन भी किया।

एमएसएमई के तहत 50 लाभार्थियों को टूल किट वितरित
जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरूण ने जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर, सीडीओ आदि की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में एमएसएमई के तहत 50 लाभार्थियों को टूल किट वितरित की। लाभार्थियों से रोजगार के बारे में भी विनम्रता के साथ पूछा। इसके तहत 400 लाभार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान कर टूल किट एवं प्रमाण पत्र तथा मानदेय उपलब्ध कराया जा चुका हैं।समाज कल्याण राज्यमंत्री ने जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र में संचालित रोजगारपरक योजना एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना के 2 लाभार्थियों गौरव गौतम को 1 करोड़ रुपए और रमेश कुमार अग्रवाल को 2 करोड़ रुपए के ऋण के चेक प्रदान किए।उन्होंने सभी लाभार्थियों से आहवान किया कि टूल किट एवं कौशल का पूर्ण सदउपयोग कर अपना स्वरोजगार स्थापित करें।इसके बाद राज्यमंत्री असीम अरूण ने समाज कल्याण विभाग कार्यालय का भी निरीक्षण किया।जिला समाज कल्याण अधिकारी अमर जीत सिंह ने उन्हें कार्यालय में संचालित योजनाओं की भौतिक प्रगति से अवगत कराया।इसके बाद पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीयूष राय से संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।