शराब तस्करी में राज्य मंत्री का पति गिरफ्तार

रायबरेली में पुलिस और एसओजी की कार्रवाई

लखनऊ। छत्तीसगढ़ सरकार में राज्य मंत्री कल्पना सिंह के पति प्रशांत सिंह को शराब तस्करी में गिरफ्तार किया गया है। जनपद रायबरेली में एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। उधर, राज्य मंत्री सिंह ने भाजपा नेता पर साजिश करने का आरोप लगाया है। राज्य मंत्री कल्पना सिंह के पति प्रशांत सिंह पर बाराबंकी से शराब तस्करी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। एफआईआर के बाद से वह फरार चल रहे थे। उत्तर प्रदेश के राबरेली जनपद के ऊंचाहार थानांतर्गत शुक्रवार की देर शाम आरोपी प्रशांत सिंह की गिरफ्तारी की गई है। एसओजी और पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। उस समय राज्य मंत्री के पति की गाड़ी वीआईपी तरीके से सड़क पर दौड़ रही थी। ऊंचाहार थाना क्षेत्र में वह पारिवारिक कार्यक्रम में शरीक होने आए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एसओजी की मदद से यह कार्रवाई की। राज्य मंत्री के पति की गिरफ्तारी पर पुलिस के अधिकारी कुछ बोलने को राजी नहीं हैं। यूपी के रायबरेली में गिरफ्तार कर लिया गया. जिले के ऊंचाहार थाने क्षेत्र में एसओजी और स्थानीय पुलिस ने उनकी गाड़ी को उधर, पति की गिरफ्तारी के बाद राज्य मंत्री कल्पना सिंह ने पत्रकारों से बात की है। उन्होंने कहा कि यह विरोधियों की चाल है। कल्पना सिंह ने भाजपा नेता दिनेश प्रताप सिंह और उनके भाइयों पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रशांत सिंह को साजिश के तहत फंसाया गया है। राज्य मंत्री ने कहा कि विरोधी उनकी छवि को खराब करना चाहते हैं। उधर, आरोपी प्रशांत सिंह को छुड़ाने के लिए विभिन्न स्तर पर दबाव बनाया गया, मगर पुलिस-प्रशासन ने किसी की एक नहीं सुनी। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। किसी के दबाव में यह कार्रवाई नहीं की गई है।