अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैद्य पंडित गोपाल दत्त शर्मा ने ली शपथ

-शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने दिलाई ब्राह्मण समाज के उत्थान की शपथ
-देश में ब्राह्मण समाज बढ़चढ़ करे एक-दूसरे की मदद: अशोक वाजपेयी
-ब्राह्मणों का गौरवशाली इतिहास आने वाली पीढिय़ों को बताने के लिए दिलाया जाएंगा खोया सम्मान: पंडित गोपाल दत्त शर्मा
-ब्राह्मण खुद एक संस्था, कमजोर समझने की भूल न करें सरकार: तरुण मिश्र

नई दिल्ली। मालवीय स्मृति भवन दीन दयाल उपाध्याय मार्ग में मंगलवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के निर्विरोध निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष वैद्य पंडित गोपाल दत्त शर्मा को शारदा पीठाधीश्वर परम पूज्य शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज द्वारा शपथ दिलाई गई। शारदा पीठाधीश्वर परम पूज्य शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने बताया कि शपथ का उद्देश्य यह है कि वैद्य पंडित गोपाल दत्त शर्मा इस संस्था के अध्यक्ष के रूप में अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक और शुद्ध अंत: करण से निर्वहन करे तथा भय या पक्षपात, अनुराग या द्वेष के बिना, सभी ब्राह्मणो लोगों के प्रति संस्था के संविधान के अनुसार कार्य करे और इस संस्था के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा बताए हुए रास्ते पर चलकर तथा पूर्ववर्ती सभी अध्यक्षों के विचारों के अनुकूल ही कार्य करते हुए, ब्राह्मण समाज को आगे दिशा दिखाते हुए, भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाए इस दिशा में कार्य करें, जिससे भारत जल्द से जल्द विश्वगुरु बने और विश्व का कल्याण हो।

राज्यसभा सांसद अशोक वाजपेयी ने कहा कि देश में ब्राह्मणो को बढ़चढ़ कर एक दूसरे की मदद करनी चाहिए और संगठन को मजबूती प्रदान करनी चाहिए ब्राह्मण युगो-युगो से देश को दिशा दिखाता आया है और यह क्रम टूटना नहीं चाहिए। अनिल वाजेपयी, विधायक गांधीनगर ने कहा कि अटक से लेकर कटक तक जब भी देश पर संकट आया ब्राह्मणो ने अपना सर्वश्र देश पर न्यौछावर किया, चाहे मंगल पांडेय के द्वारा देश की आजादी के लिए पहली गोली चलना हो या वेदपाठी चंदरशेखर आजाद का बलिदान हो देश में ब्राह्मणो के योगद्दान को नहीं भुला सकता।

महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने कहा कि देश में ब्राह्मण आज से नहीं सदा पूजनीय है, वो पूजनीय क्यों है? वो इसलिए पूजनीय है। क्योंकि पूरे विश्व में केवल ब्राह्मण ही एकमात्र ऐसा है, ये उसमे विशेषता है स्वयं भूखा रहकर भी दूसरे के भोजन की व्यवस्था करने की चेष्टा करता है। स्वयं तकलीफ में रहकर भी दूसरे के दु:ख को दूर करने का प्रयास करता है। हरेक एक ब्राह्मण अपने आप में एक सस्था है। किसी भी ब्राह्मण की शक्ति उसका ज्ञान है। ब्राह्मण जितना ज्ञानी होगा वह उतना ही अधिक सम्मान प्राप्त करेगा। ईश्वर और जीवन से संबंधित ज्ञान ही किसी भी ब्राह्मण की सबसे बड़ी शक्ति हो सकती। इसलिए कोई भी सरकार ब्राह्मण को कमजोर समझने की भूल न की जाए। जिस तरह वह समाज में ज्ञान बांटने का काम करता है, ठीक समय आने पर फरसे का इस्तेमाल करना भी जानता है। देश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर जो आवाज उठाई जा रही है, वह यूं नही उठाई जा रही है। उसमें ब्राह्मण समाज का हित जुड़ा हुआ है। हमें अपने आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखना है तो ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन बहुत जरुरी है। जिसके माध्यम से हम अपने हक की लड़ाई लड़ सकते हैं।

संस्था के कार्यकारी कोषाध्यक्ष सीए शरद कुमार ने कहा कि युगो-युगो से जिस समाज को पूजा जाता रहा है, वह समाज आज किस दिशा में जा रहा है, हम सबको मिलकर इस दिशा में सोचना पड़ेगा। ब्राह्मणों के आशीर्वाद से ही मेरा नाम राम अमर हुआ है। अत: ऐसा ये ब्राह्मण समाज सर्व पूज्यनीय है। पंडित अरविन्द भारद्वाज ने कहा की गरीब ब्राह्मण सुदामा जिसके मित्र श्रीकृष्ण द्वारका के राजा थे अगर वो भगवान से कुछ मांगते तो भगवान उन पर मोतियों और मणिया न्यौछावर कर देते मगर ब्राह्मण सदा से स्वाभिमानी रहा है कभी अपने मित्र से कुछ नहीं मांगा क्योंकि ब्राह्मण का स्वाभिमान ब्राह्मण के लिए सब कुछ होता है।

महासभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष वैद्य पंडित गोपाल दत्त शर्मा ने कहा कि हम सभी को मिलकर ब्राह्मणों का वह खोया सम्मान वापस दिलाना है, अपना गौरवशाली इतिहास अपनी आने वाली पीढिय़ों को बताना है, अपनी पीढिय़ों को संस्कारवान बनना है और सभी जातियों का मार्गदर्शन करते हुए देश को विश्वगुरु बनाना है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान देश के कोने-कोने से आये ब्राह्मण पं0 तरुण मिश्रा, पंडिता दिग्वियज दीक्षित, पं0 जे के गौड़, पं0 सतीश शर्मा (पूर्व एमएलसी), पं0 ओम प्रकाश शर्मा, पं0 हरिओम शर्मा, पं0 प्रशांत कौशिक, पं0 नरेश पाल कौशिक, पं0 पीताम्बर शर्मा, पं0 एलडी शर्मा, पं0 जेपी भारद्वाज, पं0 बीडी शर्मा, पं0 राधेश्याम कौशिक, डॉ एस कुमार, पं0 देवेंद्र भारद्वाज, पं0 बृजमोहन शर्मा, सीएस अमित कुमार शर्मा, सुबोध कुमार शर्मा, सीमए पंकज तिवारी, सीएस भूपेंद्र कौशिक, अधिवक्ता मिथिलेश तिवारी और सरकार के उच्च पदों पर आसीन ब्राह्मणो ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष को बधाईया प्रेषित की।