मुलायम सिंह यादव के निधन पर अखिल भारतवर्षीय ब्राहण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने शोक जताया

मुलायम सिंह यादव के निधन पर अखिल भारतवर्षीय ब्राहण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने शोक जताया है। नेताजी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए तरुण मिश्र ने कहा कि नेताजी के निधन के बाद समाजवाद युग का अंत हो गया। नेताजी का भारतीय राजनीति में जो योगदान रहा है उसे भुलाया नहीं जा सकता है। उनके निधन से भारतीय राजनीति को अपूर्णीय क्षति हुई है।

उदय भूमि ब्यूरो
नई दिल्ली। मुलायम सिंह यादव के निधन पर अखिल भारतवर्षीय ब्राहण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने शोक जताया है। नेताजी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए तरुण मिश्र ने कहा कि नेताजी के निधन के बाद समाजवाद युग का अंत हो गया। नेताजी का भारतीय राजनीति में जो योगदान रहा है उसे भुलाया नहीं जा सकता है। उनके निधन से भारतीय राजनीति को अपूर्णीय क्षति हुई है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह दिवंगत को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख की घड़ी में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और भारतीय राजनीति के पुरोधा मुलायम सिंह यादव का सोमवार की सुबह निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। नेताजी के निधन पर अखिल भारतवर्षीय ब्राहण महासभा ने दुख जताया है। तरुण मिश्र ने कहा कि मुलायम सिंह के निधन से देश में संघर्ष और समाजवाद के एक युग का अंत हो गया है। नेता जी भले हमारे बीच नहीं है लेकिन उनका संघर्ष, विचार हमेशा हमारे बीच रहेंगे। मुलायम सिंह जनप्रिय नेता थे। सारी जिंदगी उन्होंने जनता की आवाज उठाई और उन्होंने सामाजिक दृष्टि से सामाजिक न्याय के लिए कार्य किया। वह सही मायनों में लोकतंत्र की आवाज थे। उत्तर प्रदेश के विकास और देश की राजनीति में उनकी  बड़ी भूमिक रही है। पुराने समाजवादियों में उनका बड़ा नाम था। उन्होंने देश में समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया था। समाजवादी पार्टी को चाहिये कि नेताजी द्वारा जो प्लेटफार्म तैयार किया गया है और देश हित में जितना सोचते थे उन चीजों को लेकर आगे बढ़े।