अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र को राजनैतिक, बॉलीवुड एवं विभिन्न संगठनों ने दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र को देश-विदेश के गणमान्य लोगों ने जन्मदिन की बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। तरुण मिश्र को जन्मदिन की बधाई देने के लिए बुधवार रात से ही सैकड़ों शुभचिंतकों ने व्हाटसप एवं फोन द्वारा जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, फिल्म स्टार गोविंदा, मनोज वाजपेयी, पंकज त्रिपाठी, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने संदेश भेजकर तरुण मिश्र को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अखिल भारतीवर्षीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों एवं कई अन्य ब्राह्मण संगठन से जुड़े लोगों ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह से आप ब्राह्मण समाज के लिए विभिन्न मंचों पर आवाज उठा रहे हैं। आगे भी आपका यह प्रयास जारी रहें और मुहिम में सफलता मिलें।

महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने संदेश में तरुण मिश्र के दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि आपका सहज सरल स्वभाव एवं सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित योगदान सराहनीय है। भगवान से कामना करता हूॅ कि आप कर्तव्यपथ पर और अच्छे ढ़ंग से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। फिल्म स्टार गोविंदा ने अपने संदेश में कहा कि आपसे मिलकर मुझे हमेशा अपने एक सच्चे मित्र से मिलने की सुखद अनुभूति की प्राप्ति होती है। जन्मदिन की आपकों ढेरों शुभकामनाएं।
जन्मदिन की बधाई देते हुए अभिनेता मनोज वाजपेयी ने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूॅ कि आप दीर्घायु हो और समाज के लिए और अधिक से अधिक कार्य करें।

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपने संदेश में जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि आपके कार्यों को देख कर एक सुखद अनुभूति होती है। आप जिस तरह से ब्राहण समाज की आवाज को बुलंदी के साथ उठा रहें है। निश्चित ही आपकी यह जंग एक दिन सार्थक साबित होगी। ब्राह्मण कल्याण बोर्ड एक ज्वलनशीन मुद्दा है, जिसे आप पूरे गर्मजोशी के साथ उठा रहें है। उम्मीद है कि आप इसी तरह ब्राह्मण समाज के कल्याण के लिए अपनी बातों को उठाते रहेंगे। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने तरुण मिश्र को जन्मदिन की बधाई देते दीर्घायु की कामना की।