डीएलएफ कॉलोनी में भाजपा नेता मानसिंह गोस्वामी की पत्नी रेखा गोस्वामी ने खिलाया कमल

गाजियाबाद। नगर निकाय चुनाव-2023 के लिए जिले की 9 निकायों के लिए 1836 दिग्गज प्रत्याशियों की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है, जिसका परिणाम जल्द ही आने वाला है। शहर की सरकार बनाने में किसके सिर ताज सजा, इसका फैसला भी जल्द हो जाएगा। गाजियाबाद नगर निगम में 100 वार्डों, 4 नगर पालिका और 3 नगर पंचायतों के लिए आज सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। गाजियाबाद में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के लिए दूसरे चरण में 11 मई को मतदान हुआ है। नगर निगम महापौर पद के लिए 12 महिला प्रत्याशी, पार्षद पद के लिए 667 प्रत्याशी एवं नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत चेयरमैन पद के लिए 95 प्रत्याशी व सभासदों को मिलाकर 1836 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोंकी है।

वार्ड नंबर 10 डीएलएफ पप्पू कॉलोनी से बीजेपी प्रत्याशी रेखा गोस्वामी पत्नी मानसिंह गोस्वमी ने कांग्रेस प्रत्याशी पंकज को हराते हुए विजयी बनी। वार्ड-10 में भाजपा टिकट को लेकर कई धुरधंरों दावेदारी ठोंकी थी। लेकिन भाजपा ने वार्ड 10 से रेखा गोस्वामी को अपना उम्मीदवार बनाया। अन्य नेताओं को टिकट नहीं मिलने पर कई विरोध में भी आ गए थे। मगर वरिष्ठ भाजपा नेता मानसिंह गोस्वमी ने विरोधियों को भी अपने पक्ष में बुला लिया। टिकट के दौरान ही मानसिंह गोस्वामी ने कह दिया था कि यह चुनाव मेरा नही है यह चुनाव क्षेत्र की जनता है। पार्टी का आदेश सर्वोपरि है। क्षेत्र की जनता ने भी अपना मत देकर विकास की सरकार को चुना है। किए हुए वायदों को निभाया जाएगा। क्षेत्र के विकास में कोई कसर नही छोड़ी जाएगी। रेखा गोस्वामी की जीत से क्षेत्र के लोगों एवं समर्थकों में खुशी की लहर है।