खुलासा : ड्रग और शराब पिलाकर लड़की से गैंगरेप

इंदौर में सनसनीखेज वारदात, 3 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में किशोरी के साथ हैवानियत की सनसनीखेज वारदात प्रकाश में आई है। किशोरी को जबरन ड्रग और शराब का सेवन कराकर गैंगरेप किया गया। पीड़िता करीब 2 माह तक शारीरिक एवं मानसिक यातनाएं झेलती रही। शिकायत मिलने पर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है। पुलिस के समक्ष पीड़िता ने रो-रोकर आपबीती सुनाई। इंदौर के थाना विजय नगर की पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है। किशोरी ने पुलिस को गजनी ठाकुर, अमन वर्मा और बिंदु के अलावा कुछ और आरोपियों के बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक स्कीम-78 निवासी किशोरी को गजनी और अमन पिछले साल 14 नवंबर को घुमाने ले गए थे। इस दौरान आरोपियों ने लड़की को कोल्ड ड्रिंक पिलाई। कोल्ड ड्रिंक में शराब मिली हुई थी। इसके बाद किशोरी को स्कीम-78 में किसी होटल में ले जाया गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। तदुपरांत गजनी और अमन 2 दिन बाद पीड़िता को अंजान घर में ले गए। वहां महिला बिंदु भी रहती है। इस जगह सभी ने खुद भी नशा किया और जबरन लड़की को भी कराया। इसके बाद पीड़िता को पुन: किसी होटल में जाकर दुष्कर्म किया गया। यह सिलसिला निरंतर 3 दिन तक चलता रहा। पुलिस ने बताया कि इस बीच लड़की को ड्रग्स की लत लग चुकी थी। आरोपी अब उसके साथ ड्रग्स देने के बहाने दुष्कर्म करने लगे थे। 31 दिसंबर को भी आरोपी पीड़िता को बिंदु के घर लेकर गए। वहां 3 युवकों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। पुलिस का कहना है कि गजनी, अमन और बिंदु को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश चल रही है। फरार आरोपियों को जल्द दबोच लिया जाएगा।