अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तरुण मिश्र को मिली जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली। समाजसेवी एवं अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र को जान से मारने की धमकी मिली है। ब्रह्म समाज के उत्थान को लेकर तरुण मिश्र पिछले कई वर्षों से अपनी आवाज उठा रहे है। जिसके लिए वह देश-विदेश के राजनीतिक पार्टियों के मंत्री के साथ-साथ कलाकारों से मुलाकात कर रहे है। यह शायद किसी ब्राह्मण विरोधी को रास नहीं आ रहा है। जिस तरह से अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के ब्राह्मण सेवक तरुण मिश्र ब्रह्म समाज के लिए आगे बढ़ रहे है। वह अब विरोधियों को हजम नही हो रहा है। जिसके चलते अब उन्हें रास्ते से हटाने के लिए धमकी दी जा रही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह तरुण मिश्र के मोबाइल पर पहले मैसेज कर धमकी दी गई। उसके बाद उन्हें फोन कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। व्यक्ति ने खुद को गोवा के ग्रामीण विकास मंत्री का बेटा बताया है। साथ ही कहा कि ब्रह्म समाज के लिए जो आप देश-विदेश के दौरे कर रहे है। उसी यहीं रोक दें। नहीं तो इसका परिणाम बहुत बुरा साबित होगा। तरुण मिश्र को मिली धमकी से ब्राह्मण समाज के लोगों में रोष है।

तरुण मिश्र का कहना है कि अभी इस पर कोई कार्रवाई नही की गई है। पहले यह पता लगाया जा रहा है कि अभद्र व्यवहार करने वाला व्यक्ति गोवा के ग्रामीण विकास मंत्री का बेटा ही है कि कोई और है। इस बारे में संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता कर घटना से अवगत कराया जाएगा। गुरुवार सुबह जब सो रहे थे अंजान नंबर से कई बार मैसिज आए, उसके कुछ देर बाद मोबाइल पर फोन आया। फोन उठाते ही व्यक्ति ने गाली-गलौज करने लगा। जब उससे गाली देने की वजह पूछी तो ब्राह्मण समाज को गाली देकर कहने लगा कि आप इस मुद्दे को छोड़ दें। आपने ब्राह्मण समाज का ठेका नहीं लिया हुआ है। तरुण मिश्र ने कहा कि ब्रह्म समाज के लिए चल रहा दौरा रुकने वाला नहीं है। जिन्हें विरोध करना है, वह सामने आकर करें। मेरी लड़ाई खुद के अकेले की नहीं है। यह लड़ाई ब्राह्मण समाज के कल्याण के लिए है। जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी को हम अच्छा भविष्य दें सकें। गौरतलब हो कि उन्होंने हाल ही में गोवा का दौरा किया था। जिससे आशंका जताई जा रही हैं कि तरुण मिश्र की यह लड़ाई कहीं पूरे देश में ही ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन न हो जाए।