वैशाली विद्युत सब स्टेशन में तकनीकी गड़बड़ी से चरमराई बिजली व्यवस्था

-बिजली आपूर्ति बहाल होने तक डटे रहे पार्षद मनोज गोयल

गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 स्थित वैशाली विद्युत सब स्टेशन में तकनीकी गड़बड़ी उतपन्न हो जाने के कारण वैशाली-कौशाम्बी के कई वार्डों में शनिवार की सुबह 11:00 बजे कौशांबी में लाइट नहीं रही। इससे वार्ड नम्बर 74, 76, 77, 89 के लोगों की परेशानी बढ़ गई। जैसे ही इस बात की जानकारी वरिष्ठ भाजपा नेता व निगम पार्षद मनोज गोयल को मिली, वो अपने वार्ड स्थित वैशाली विद्युत सब स्टेशन पर पहुंच गए और अभियंताओं से पूरी जानकारी लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया।

ततपश्चात वहीं अपना अड्डा जमा दिए, ताकि जल्दी से बिजली आपूर्ति शुरू हो सके। इस दौरान विभिन्न जगहों से फोन उनके मोबाइल पर घनघनाते रहे और वो लोगों को समझाते रहे कि एक तो मौसम खराब है, दूसरे कड़ी तकनीकी प्रॉब्लम है, जिसका निदान हो रहा है। मैं यही पर खड़ा हूं। यहां काम चल रहा है। संभावना है कि आधे घंटे सप्लाई चालू हो जाएगी। उनके साथ अतिरिक्त चार्ज लिए जीडीए के अधिकारी भी मौके पर जमे रहे। पार्षद की इस कर्तव्य परायणता की क्षेत्रवासियों ने तारीफ की और कहा कि मनोज गोयल असली जनप्रतिनिधि हैं। यदि समस्या बता दो तो समाधान होने तक वहीं जमे रहते हैं।