जुआ मामले में गिरफ्तार भाजपा युवा नेता की शहर में शुभकामनाओं के होर्डिंग की भरमार

-6 फरवरी को होटल रॉयल पार्क में इंदिरापुरम पुलिस की छापेमारी में भाजपा नेता समेत 25 हुए थे गिरफ्तार

गाजियाबाद। एक तरफ भाजपा अपराधियों को सलाखों के पीछने भेजने का काम कर रही हैं। तो वहीं दुसरी ओर अपराधी अपने अपराध को छिपाने के लिए भाजपा का दामन थामे हुए हैं। जिससे उनके काले कारनामों को एक शरण मिल सकें। ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद में देखने को मिला है। हाल ही में इंदिरापुरम पुलिस ने होटल रॉयल पार्क मे कोईन के माध्यम से कसीनो मे जुआ खेलने वाले 25 लोगों को गिरफ्तार किया था। उसमें एक भाजपा महानगर का युवा नेता भी शामिल था। एक ओर जहां भाजपा सरकार अपराध को जड़ से खत्म करने का दावा करती हैं तो वहीं दूसरी ओर महानगर में युवा नेता अपने रौब के चलते लोगों का शोषण कर रहा है। वहीं गाजियाबाद कमिश्ररी पुलिस सोशल मीडिया पर असलहों का प्रदर्शन करने वालों को जेल भेजने का काम कर रही हैं। मगर सत्ताधारी भाजपा का नेतृत्व प्राप्त होने पर ऐसे युवा नेता पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। भाजपा महानगर में अगर देखा जाए तो यह कोई नई बात नहीं हैं।

दो वर्ष पूर्व करीब 29 दिसंबर 2022 को भी भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए आंदोलन में फायरिंग कर चर्चा में आये कपिल गुर्जर उर्फ कपिल बैंसला को भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। मीडिया में किरकिरी होने और मामला संगठन तक पहुंचाने के बाद उसकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी। उसके बाद संयम कोहली, जिन्होंने अपने आरडीसी राजनगर में द फूड वर्कशॉप रेस्टोरेंट में कई माह तक बिना लाइसेंस के शराब परोसने और रशियन डांस कराने एवं अवैध निर्माण को बढ़ावा देने के लिए भाजपा की सदस्यता ली। मगर यह सब खेल ज्यादा दिन नही चला। आबकारी विभाग ने नियमों के विपरीत कार्य कर रहे संयम कोहली के द फूड वर्कशॉप रेस्टोरेंट छापेमारी की कार्रवाई। कार्रवाई के पश्चात उसकी भी भाजपा से सदस्यता रद्द कर दी गई। अब वैभव भावी (गोलू) भाजपा युवा नेता इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है। इंदिरापुरम पुलिस ने 6 फरवरी की रात को होटल रॉयल पार्क मे कोईन के माध्यम से कसीनो मे जुआ खेलने वाले 25 जुआरियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें भाजपा युवा नेता वैभव भावी (गोलू) का नाम भी प्रकाश में आया था।

मगर उसके बाद भी भाजपा संगठन ने उनकी सदस्यता रद्द नही की। उससे पूर्व भाजपा युवा नेता ने सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन किया। इस मामले में भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं भाजपा युवा नेता महानगर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के साथ अपनी फोटो लगाकर शहर में जगह-जगह अपने होर्डिंग लगवा रखें है। वहीं भाजपा युवा नेता के भाई का मामला भी सुर्खियों में इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। जहां भाजपा युवा नेता के भाई के खिलाफ घंटाघर कोतवाली और सिहानी गेट थाने में ठगी का मुकदमा दर्ज कराया गया। सिहानी गेट मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद मामला न्यायालय पहुंच गया। लेकिन घंटाघर कोतवाली क्षेत्र में पीड़ित की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा उसे ही आरोपी बनाने का प्रयास किया। कहते है न जब सत्ता में हम तो कौन करेगा कार्रवाई। ऐसा ही जलवा इन दिनों भाजपा युवा नेता का दिखाई दे रहा हैं। सूत्रों का कहना है कि भाजपा युवा नेता के आपराधिक मामलों को छिपाने के लिए संगठन का ही एक नेता संरक्षण दे रहा है। जिसके चलते पुलिस भी कार्रवाई करने से बचती नजर आती है और संगठन भी आंखे मूंदे हुए बैठा है। इस मामले में जब भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं। शहर में किसी ने होर्डिंग लगाए हुए है तो इसकी जानकारी की जाएगी। भाजपा में अराजकता फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। भाजपा संगठन का उद्देश्य ही यहीं है कि लोगों की मदद करना ना कि उनका शोषण करना। अपराध में लिप्त लोगों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं हैं।