बच्ची से दंरिदगी कर हत्या करने वाले को 6 माह में फांसी की सजा

गाजियाबाद। मोदीनगर थाना क्षेत्र में 9 साल की बच्ची को आइसक्रीम खिलाने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या के छह माह पुराने मामले में पॉक्सो कोर्ट ने बुधवार को दोषी कपिल कश्यप को फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 61 हजार रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया गया है। सोमवार को ही इस मामले में कपिल को दोषी करार दिया था। आईसक्रीम खिलाने के बहाने बच्चियों को लेकर गया था।
विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो अधिनियम संजीव बखरवा ने बताया कि मोदीनगर के एक गांव से 18 अगस्त 2022 को 9 और छह साल की दो बच्चियों को गांव का ही रहने वाला कपिल कश्यप आइसक्रीम खिलाने के बहाने साइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गया था। उसने ईख के खेत में ले जाकर बच्चियों से दुष्कर्म की कोशिश की, छह साल की बच्ची वहां से भागने में सफल हो गई।

9 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। कपिल ने 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। अगले दिन बच्ची का शव मिला तो परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। महज सात दिन के भीतर पुलिस ने इस मामले में कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। 14 सितंबर 2022 को अदालत में कपिल पर आरोप बना।कपिल को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई। इस मामले की सुनवाई शुरू की गई, इस दौरान 14 गवाह पेश किए गए। गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने सोमवार को कपिल को दोषी करार दिया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को इस केस में दोषी की सजा को लेकर सुनवाई की गई, अदालत में मजबूत पैरवी कर दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कपिल को इस मामले में फांसी की सजा सुनाई हैं।

इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 14 गवाह पेश किए गए थे। जिसमें घटनास्थल पर मौजूद पीड़िता की चचेरी बहन की गवाही अहम रही। जो अभियुक्त पर बच्ची को आइसक्रीम खिलाने के बहाने साइकिल से अगवा कर जंगल में ले जाकर वारदात का आरोप सिद्ध हुआ है।इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मात्र एक सप्ताह के भीतर अभियुक्त कपिल कश्यप के खिलाफ विवेचना कर आरोप पत्र कोर्ट में पेश कर दिया था। पोक्सो कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि अदालत ने 14 सितंबर-2022 को आरोप पत्र पर संज्ञान ले लिया था। बच्ची से यौन उत्पीडऩ से जुड़ृी घटना के मामले में प्राथमिकता से सुनवाई शुरू की थी। घटना के समय रिश्ते की बड़ी बहन के साथ मौजूद पांच वर्षीय बहन ने पुलिस के सामने राज उगल दिया था। बताया था कि घटना के दिन दोनों बहन शाम में घर के बाहर खेल रही थी। तभी कपिल कश्यप साइकिल पर आया और आईसक्रीम खिलाने के बहाने से उसे ओर उसकी बड़ी बहन को साइकिल पर बैठाकर ले गया था। गांव के बाहर ईंख के खेत में ले जाकर उसने बड़ी बहन के साथ वारदात की। जबकि व उसके हाथ में दांत से काटकर भाग गई थीं।