वार्डों के आरक्षण की इस सूची पर जल्द शासन से लगेगी फाइनल मुहर

शासन से जारी निर्देशों के अनुसार नई सूची तैयार की गई है। जिला प्रशासन द्वारा शासन को नए सिरे से वार्डों के आरक्षण की सूची भेजी गई है। हालांकि अभी इस सूची पर अंतिम मुहर लगना बाकी है। लेकिन नई सूची के मुताबिक पुराने वार्ड आरक्षण में कुछ बदलाव हुआ है। इस बार नगर निगम के 100 वार्डों में से 34 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। इनमें अनुसूचित जाति के अलावा पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग की महिला के वार्ड भी शामिल हैं। नगर निगम में वर्तमान में 28 वार्ड ऐसे हैं, जो वर्ष-2017 के नगर निगम चुनाव में अनारक्षित थे। लेकिन इस बार प्रस्तावित सूची के मुताबिक ये सभी वार्ड आरक्षित श्रेणी में चली गई हैं। यानी इन वार्डों के वर्तमान पार्षद अब अपने वार्ड में चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। नगर निगम चुनाव की कभी भी घोषणा हो सकती है। ऐसे में चुनाव से पूर्व वार्डों के आरक्षण की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पिछली सूची तैयार होने के बाद आरक्षण को लेकर कुछ नये निर्देश जारी हुए थे। ऐसे में शासन से जारी निर्देशों के अनुसार नई सूची तैयार की गई है। जिला प्रशासन द्वारा शासन को नए सिरे से वार्डों के आरक्षण की सूची भेजी गई है। हालांकि अभी इस सूची पर अंतिम मुहर लगना बाकी है। लेकिन नई सूची के मुताबिक पुराने वार्ड आरक्षण में कुछ बदलाव हुआ है। इस बार नगर निगम के 100 वार्डों में से 34 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। इनमें अनुसूचित जाति के अलावा पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग की महिला के वार्ड भी शामिल हैं। नगर निगम में वर्तमान में 28 वार्ड ऐसे हैं, जो वर्ष-2017 के नगर निगम चुनाव में अनारक्षित थे। लेकिन इस बार प्रस्तावित सूची के मुताबिक ये सभी वार्ड आरक्षित श्रेणी में चली गई हैं। यानी इन वार्डों के वर्तमान पार्षद अब अपने वार्ड में चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। 53 वार्ड को अलग-अलग जाति वर्ग के आरक्षित श्रेणी में रखे गए हैं, जबकि 43 वार्ड अनारक्षित हैं। सोमवार को नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने प्रस्तावित किए गए नए सिरे से वार्डों के आरक्षण की सूची को जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को सौंप दी गई। कौन से वार्ड किस श्रेणी में आरक्षित किये गये हैं इसको लेकर नगर आयुक्त ने जानकारी नहीं दी। नगर आयुक्त ने कहा कि सूची डीएम को सौंप दी गई है। डीएम के माध्यम से सूची शासन को भेजी गई है और शासन द्वारा वार्डों के आरक्षण पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। हालांकि अधिकारिक रूप से वार्डों के आरक्षण को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उदय भूमि को मिली जानकारी के मुताबिक इस बार 80फीसदी वार्डों में आरक्षण का स्वरूप बदला जाएगा। वार्डों में आरक्षण का क्रम बदले जाने की अंदेशा होने पर कई वर्तमान पार्षद ने अपने अगल बगल के वार्ड से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। वार्ड आरक्षण के बाबत नगर विकास विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और लोगों से आपत्तियां मांगी जाएगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइल सूची जारी होगी।

नगर निगम के १०० वार्डों की तैयार की गई आरक्षण की संभावित सूची
वार्ड संख्या-१बागू क्रिश्चिय नगर-पिछड़ी जाति महिला,वार्ड-२,महिला,वार्ड-३ अनारक्षित,वार्ड-४ अनारक्षित,वार्ड-५ अनुसूचित जाति महिला,वार्ड-६पिछड़ी जाति महिला,वार्ड-७ पिछड़ी जाति महिला,वार्ड-८ महिला,वार्ड-९महिला,वार्ड-१० महिला,वार्ड-११ महिला,वार्ड-१२ अनारक्षित,वार्ड-१३अनुसूचित जाति महिला, वार्ड-१४ अनारक्षित,वार्ड-१५महिला,वार्ड-१६ मोरटा अनुसूचित जाति महिला,वार्ड -१७पिछड़ी जाति,वार्ड-१८ रजापुर अनुसूचित जाति महिला,वार्ड-१९अनुसूचित जाति महिला,वार्ड-२० अनुसूचित जाति,वार्ड-२१ अनुसूचित जाति,वार्ड-२२ अनुसूचित जाति,वार्ड-२३अनुसूचित जाति,वार्ड-२४ अनुसूचित जाति,वार्ड-२५ अनुसूचित जाति,वार्ड-२६अनुसूचित जाति,वार्ड-२७अनुसूचित जाति,वार्ड-२८अनु सूचित जाति,वार्ड-२९ अनारक्षित,वार्ड-३० सदरपुर-गोविंदपुरम महिला,वार्ड-३१ पिछड़ी जाति,वार्ड-३२पिछड़ी जाति,वार्ड-३३ अनारक्षित,वार्ड-३४ महिला,वार्ड-३५ पिछड़ी जाति,वार्ड-३६ महिला,वार्ड-३७अनारक्षित,वार्ड-३८अनारक्षित,वार्ड-३९ अनारक्षित,वार्ड-४० पिछड़ी जाति,वार्ड-४१ पिछड़ी जाति,वार्ड-४२ महिला,वार्ड- ४३महिला,वार्ड-४४पिछड़ी जाति महिला,वार्ड-४५महिला,वार्ड-४६ अनारक्षित, वार्ड-४७अनारक्षित,वार्ड-४८पिछड़ी जाति,वार्ड-४९अनारक्षित,वार्ड-५०पिछड़ी जाति महिला,वार्ड-५१ महिला,वार्ड-५२अनारक्षित,वार्ड-५३महिला,वार्ड-५४अनारक्षित, वार्ड-५५ अनारक्षित,वार्ड-५६ अनारक्षित,वार्ड-५७अनारक्षित,वार्ड-५८अनारक्षित, वार्ड-५९अनारक्षित,वार्ड-६०पिछड़ी जाति,वार्ड-६१महिला,वार्ड-६२महिला,वार्ड-६३महिला,वार्ड-६४ पिछड़ी जाति महिला,वार्ड-६५अनारक्षित,वार्ड-६६पिछड़ी जाति,वार्ड-६७अनारक्षित,वार्ड-६८पिछड़ी जाति,वार्ड-६९पिछड़ी जाति,वार्ड-७० महिला,वार्ड-७१पिछड़ी जाति,वार्ड-७२ अनारक्षित,वार्ड-७३ पिछड़ी जाति,वार्ड-७४ अनारक्षित,वार्ड-७५ अनारक्षित,वार्ड-७६अनारक्षित,वार्ड-७७ अनारक्षित,वार्ड-७८ अनारक्षित,वार्ड-७९ अनारक्षित,वार्ड-८० अनारक्षित,वार्ड-८१ अनारक्षित,वार्ड-८२ महिला,वार्ड-८३ महिला,वार्ड-८४ अनारक्षित,वार्ड-८५ अनारक्षित,वार्ड-८६ अनारक्षित,वार्ड-८७अनारक्षित,वार्ड-८८ अनारक्षित,वार्ड-८९अनारक्षित,वार्ड-९० अनारक्षित,वार्ड-९१ अनारक्षित,वार्ड-९२ महिला,वार्ड-९३ महिला,वार्ड-९४ अनारक्षित,वार्ड-९५ पिछड़ी जाति महिला,वार्ड-९६ अनारक्षित,वार्ड-९७अनारक्षित, वार्ड-९८अनारक्षित,वार्ड-९९ महिला और वार्ड-१०० अनारक्षित श्रेणी की सूची तैयार कर भेजी गई हैं।वार्डों के इन आरक्षण सूची में ३३ महिला वार्ड के आरक्षण तय किए गए है। इनमें ५ अनुसूचित जाति महिला,पिछड़ी जाति की ७ महिला वार्ड एवं २२ सामान्य वर्ग की महिला के वार्ड शामिल किए गए हैं।