नगर आयुक्त ने रात्रि निरीक्षण में लिया प्रकाश व्यवस्था का जायजा

गाजियाबाद। शहर की सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रहे, इसका जायजा खुद नगर आयुक्त ले रहे हैं। नगर आयुक्त का रात्रि निरीक्षण का दौर जारी हैं। जहां एक ओर निरीक्षण के दौरान वह व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे है। तो वहीं दुसरी और रात में काम करे रहे सफाई मित्रों का हौसला भी बढ़ा रहे है। इसी क्रम में सिटी जोन में उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह तथा महाप्रबंधक जलकल आनन्द त्रिपाठी के साथ मुख्य मार्गों के साथ-साथ आंतरिक वार्ड का भी जायजा लिया। पंचवटी, कोट गांव, चौधरी मोड़ से होते हुए वार्ड संख्या 52 तथा अन्य आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया गया। जिसमें मौके पर क्षेत्रीय निवासी तथा जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

जिनके द्वारा नगर आयुक्त को क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया। मुख्य रूप से प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया गया। जिसमें पंचवटी तथा न्यू पंचवटी कॉलोनी में प्रकाश व्यवस्था सुचारू करने के आदेश दिए। नगर निगम द्वारा लगातार शहर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में बेहतर कार्यवाही कर रहा है। जिसके क्रम में अधिकारियों द्वारा क्षेत्रों में जाकर निरीक्षण भी किया जा रहा है।

नगर आयुक्त ने बताया कि वार्ड संख्या 52 की आंतरिक गलियों का जायजा लिया गया। क्षेत्रीय निवर्तमान पार्षद अभिषेक चौधरी से हुई वार्ता में बताया गया कि जल निकासी की मुख्य समस्या है। जिसमें रेलवे विभाग से समन्वय कर कार्यवाही की जानी है। जिसके लिए तत्काल संबंधित अधिकारियों को रेलवे विभाग से पत्राचार करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए।