कांग्रेस महापौर प्रत्याशी पुष्पा रावत ने की ताबड़तोड़ डोर टू डोर कैंपेनिंग

गाजियाबाद। कांग्रेस महापौर प्रत्याशी जीत की प्रबल दावेदार पुष्पा रावत ने ताबड़तोड़ डोर टू डोर कैंपेनिंग कर मंगलवार को वार्ड नंबर-29 भूप सिंह दिवाकर, वार्ड 58 शिवपुरी विकास खारी, वार्ड 33 रितेश कसाना सराय नजर अली, वार्ड नंबर 12 प्रवीण कुमार कालका के क्षेत्र में ताबड़तोड़ जनसंपर्क कर डोर टू डोर कैंपेनिंग की। सभी क्षेत्रों में जनता का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिला। इस दौरान क्षेत्र वासियों ने पुष्पा रावत पर पुष्प वर्षा एवं फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। पुष्पा रावत ने कहा जनता पुरानी सरकारों से भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहती है कि आगामी आने वाली 11 तारीख को हाथ के पंजे पर निशान मोहर लगाकर पूर्ण बहुमत से जिताने का संकल्प लिया।

तकदीर को बदला जाएगा, जोकि पोलूशन के मामले में दुनिया में पहले नंबर पर है। उन्होंने कहा कि कूड़े के ढेर जगह-जगह लगे हुए है। जलभराव की समस्या जस की तस है। शहर गंदगी में तब्दील हो चुका है। जनता परिवर्तन चाहती है और नगर निगम में ठेकेदारी/भ्रष्टाचार प्रथा को समाप्त किया जाएगा। अभी तक नगर निगम में भाजपा के जितने मेयर आए है, उन्होंने विकास के नाम पर शहर को सिर्फ लूटने का काम किया है। शहर के विकास के लिए परिवर्तन जरुरी है। जिसके लिए शहर की जनता का सहयोग जरुरी है। अपने हाथों को कांग्रेस के हाथों से मिलाकर भाजपा के भ्रष्टाचार मुखौटे को वोट की चोट से उतारने काम करें।