इलेक्ट्रिक बस सेवा: एक साल पूरा होने पर नगर आयुक्त ने लगाया पौधा

गाजियाबाद (उदय भूमि ब्यूरो)। शहर में संचालित इलेक्ट्रिक बस सेवा का एक साल पूरा होने पर मंगलवार को नगर आयुक्त डॉ.नितिन गौड़ ने परिसर में पौधारोपण किया।उन्होंने इलेक्ट्रिक बस डिपो का भी जायजा लिया। इस दौरान रोडवेज के गाजियाबाद रीजन के आरएम अखिलेश कुमार सिंह,एआरएम एनके वर्मा आदि मौजूद रहे। मंगलवार को नगर आयुक्त डॉ.नितिन गौड़ ने नगर निगम की जमीन पर अकबरपुर बहरामपुर में बने इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग डिपो पहुंचकर प्रथम वर्षगांठ पर परिसर में पौधारोपण किया। पौधारोपण करने के बाद बसों का सही संचालन होने पर रोडवेज अधिकारियों को शुभकामनाएं दी। सिटी बस ट्रांसपोर्ट सर्विसेज गाजियाबाद के प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रिक बस सर्विस को मंगलवार को एक साल पूरा हो गया।

सफलतापूर्वक इलेक्ट्रिक बस सर्विस का कार्यकाल रहा। इससे ओर अधिक सुदृढ़ व्यवस्था के साथ कार्य किया जाएगा। नगर आयुक्त ने सभी को मोटिवेट किया।पहली वर्षगांठ पर पौधारोपण किया। इसके बाद सर्विस स्टेशन का मुआयना किया। इलेक्ट्रिक बसों के अंदर भी व्यवस्था को देखा।उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर किया गो पूजन:उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर मंगलवार को नगर आयुक्त डॉ.नितिन गौड़ ने नंदग्राम स्थित नंदीपार्क गौशाला में पहुंंचकर गो पूजन किया। वहीं,शहर में कई स्थानों पर जन जागरूकता एवं विशेष सफाई अभियान चलाया गया।नगर आयुक्त ने नंदीपार्क गौशाला में गोवंशों के ठहरने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉॅ.अनुज कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर नगर आयुक्त ने नंदी पार्क की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।गोवंश को अपने हाथों से गुड़ खिलाकर पूजन किया। उनके खाने पीने की व्यवस्था को भी देखा गया।व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने की निर्देश दिए।प्रकाश व्यवस्था तथा जल व्यवस्था को भी बेहतर बनाए रखने के लिए कहा गया। नगर आयुक्त के निर्देश पर मोहननगर जोन क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।सिटी जोन क्षेत्र में बर्तन बैंक,थैला बैंक प्लास्टिक लाओ खाद ले जाओ, अन्य कई अभियान जन जागरूकता अभियान चलाया गया।विजय नगर जोन तथा कवि नगर जोन क्षेत्र अंतर्गत स्कूलों में भी जाकर कचरा पृथक्करण को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया।