पढ़ेगा इंडिया तभी तो उड़ान भरेगा इंडिया: मनोज गोयल

गणतंत्र दिवस पर पार्षद ने किया ध्वजारोहण

गाजियाबाद। 73 वें गणतंत्र दिवस पर पार्षद मनोज गोयल द्वारा कौशांबी और वैशाली में विभिन्न जगहों पर ध्वजारोहण किया गया। पार्षद ने ध्वजारोहण करते हुए कोरोना की तीसरी लहर के बीच बच्चों को कोरोना से बचने के उपायों को बताया और आने वाले दिनों में इस संकमण बीमारी से बचने के लिए जागरूक किया गया। बच्चों द्वारा राष्ट्रगान के गीत गाए गए। मनोज गोयल द्वारा गणतंत्र दिवस को एक अनूठे दिवस के रुप में मनाया गया।\

जिसमें पार्षद ने पढ़ेगा इंडिया तभी तो उड़ान भरेगा इंडिया को सर्वाधिक महत्व देते हुए मनाया। देश तो आजाद हो गया किन्तु बौद्धिक विकास और शैक्षिक विकास भी आवश्यक है। पार्षद ने कहा आप सभी बच्चे भावी कर्णधार हैं अब बागडोर आपने संभालनी है। उन्होंने कहा संविधान ने हमें स्वतंत्रता का अधिकार दिया है। भारत के किसी भी भूभाग पर बसने, वहां पर कोई भी पेशा अपनाने की स्वतंत्रता संविधान देता है। संविधान ने छुआछूत को दंडनीय अपराध घोषित किया है। संविधान देश के सभी नागरिकों को समानता का अधिकार देता है। आज प्रत्येक क्षेत्र में सभी को समान अवसर मिल रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, शिव शंकर उपाध्याय, सतीश लखेरा, विनोद कुमार, डॉक्टर एसएन शर्मा, डॉ रितु वर्मा, विमला भट्ट, पवित्रा, सुनील सर्राफ सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।