युवाओं के साथ जुड़कर 2047 तक नए भारत का निर्माण कर दुनिया में बनाएंगे नंबर-1: जेपी नड्डा

-पीएम के मन की बात कार्यक्रम को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं संग सुना

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष में आखिरी बार मन की बात की। रविवार सुबह 11 बजे मोहन नगर आईटीएस संस्थान में उनके मासिक कार्यक्रम का प्रसारण हुआ। यह मन की बात का 96वां एपिसोड था। पीएम ने 2022 की उपलब्धियों का जिक्र किया और कोरोना को लेकर सावधान रहने की हिदायत भी दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, केन्द्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम की समाप्ति पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने संयुक्त रूप से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व पंडित मदनमोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित कर नमन किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमारा दृष्टिकोण सामाजिक, प्रासंगिक, समाज के मुद्दों से जुड़ा, गरीब, वंचित, दलित, शोषितों की सेवाभाव और महिला सशक्तिकरण का होना चाहिए। हमें संकल्प लेना चाहिए कि युवाओं के साथ जुड़कर 2047 तक नए भारत का निर्माण कर दुनिया में नंबर-1 बनाना है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का यह 96वां एपिसोड था। 3 अक्टूबर 2014 को जब पहला एपिसोड प्रसारित हुआ था। तभी से आज तक हम सभी एक साथ जुड़े हैं। देश में जिस एकाग्रता से मन की बात को लोग सुनते हैं, वो बताता है कि 96वें एपिसोड में भी कार्यक्रम की रोचकता, प्रासंगिकता और इसका तात्पर्य आज भी जनता के मन को कितना छूता है उसका यह प्रमाण है।
जेपी नड्डा ने कहा कि इन दोनों के जीवन से प्रेरणा लेकर प्रयास करते हैं कि हम इनके बताए रास्तों पर चलें। हम सभी को अटल बिहारी वाजपेयी के मार्गदर्शन में काम करने का मौका मिला जिस तरीके से उन्होंने सामाजिक व राजनैतिक जीवन में कुछ मापदंड खड़े किए।

उससे प्रेरित होकर भाजपा के सदस्य व अन्य लोग भी प्रेरणा लेकर प्यार और तपस्या के साथ देशसेवा में जुटे हैं। मदन मोहन मालवीय ने सामाजिक, सांस्कृतिक के अलावा शिक्षा के क्षेत्र में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय खोलकर मिसाल पेश की वो हमारे लिए सदा प्रेरणा के श्रोत रहेंगे। कार्यकर्ताओं से अपील की कि जिस तरह प्रधानमंत्री ने समाज को एक दूसरे से जोड़े रखा। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि सभी समाज में लोगों की सेवा भाव से मदद करें। हमें मन की बात को गहराई से समझने की आवश्यकता है कि प्रधानमंत्री हमेशा देश को आगे खड़ा करने की बात कहते हैं। उन्होंने 95वें एपिसोड तक शिक्षा, स्वास्थ्य, आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा के अलावा छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं और उनको तनाव नहीं देना चाहिए, छुट्टियों में बच्चों को क्या करना चाहिए, त्योहार कैसे मनाने चाहिए, गली मोहल्लों को कैसे साफ रखा जाए और जल संरक्षण पर चर्चा की है।

पीएम ने कोरोना के समय ऑक्सीजन ले जाने वाले रेल के चालक व हवाई जहाज के पायलट से भी बात कर उनके बारे में दुनिया को बताया। इस मौके पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक सुनील शर्मा, विधायक अतुल गर्ग, प्रदेश मंत्री प्रभारी अमित वाल्मीकि, एमएलसी दिनेश गोयल, पूर्व सांसद रमेश चंद्र तोमर, मेयर आशा शर्मा, अशोक मोंगा, अजय शर्मा, गोविंद चौधरी, विजय मोहन, मयंक गोयल, डॉक्टर वीरेश्वर त्यागी, बलदेव राज शर्मा , पवन गोयल, अनिल स्वामी, जगदीश साधना, राजेंद्र त्यागी, अनिल स्वामी, राजेश्वर प्रसाद, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, राजेश त्यागी, सुशील गौतम, बॉबी त्यागी, मीडिया विभाग के क्षेत्र संयोजक अमित त्यागी, संदीप त्यागी, मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा, मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी, धीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहें।