गणतंत्र दिवस पर नगर आयुक्त ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

निगम मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

गाजियाबाद। 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार को नवयुग मार्किट नगर निगम मुख्यालय पर नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर द्वारा किया गया। इस दौरान नगर निगम के समस्त अधिकारी तथा कर्मचारी गण उपस्थित रहें। ध्वजारोहण उपरांत राष्ट्रीय गीत राष्ट्रीय गान किया गया तथा देशभक्ति के नारे लगाए गए। एमबी गर्ल्स स्कूल की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय भक्ति गीत का गायन प्रस्तुत किया। देश के शहीदों को याद किया गया। संविधान के मूलभूत अधिकारों की चर्चा की गई।
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने कहा आज के दिन ही हमारा गौरवशाली संविधान अस्तित्व में आया था। संविधान ने हमें मौलिक अधिकार देने के साथ ही कर्तव्य भी निर्धारित किए हैं और ये हमारी जिम्मेदारी हैं कि हम केवल अधिकारों की बात ना करें। अपनी क्षमता और योग्यता के मुताबिक राष्ट्र निर्माण और समाज की उन्नति के लिए कर्तव्यों का गंभीरता से निर्वहन करें। ताकि अपने कर्तव्यों का पालन कर करते हुए संविधान को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

नगर आयुक्त ने कहा गणतंत्र दिवस हमें आजादी के लिए हमारे वीर शहीदों द्वारा दी गई कुर्बानी की याद दिलाता है। आजादी के बाद आज ही के दिन 1950 में हमारा संविधान लागू हुआ जिसके आधार आज हमारे देश में कानून का राज चल रहा है। इस संविधान के कारण हमारा लोकतंत्र विश्व में सर्वश्रेठ माना जाता है। हमारी संस्कृति व एकता ही हमारी पहचान है। महात्मा गांधी स्वच्छता के पक्षधर थे तथा खुद गंदगी साफ करते थे। इसलिए यह हमारा कर्तव्य बनता है कि हम भी उनके बताये मार्ग का अनुसरण करें तथा अपने आस पास का वातावरण साफ रखें। नगर वासियों से शहर को साफ बनाने में नगर निगम का सहयोग करने की अपील की ताकि पूर्णिया स्मार्ट सिटी में अपना स्थान सुरक्षित करा सके। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त आरएन पांडे, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव, डॉ. मिथलेश कुमार, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार समेत विभागीय अध्यक्ष जोनल प्रभारी तथा कर्मचारी गण उपस्थित रहे।