नगर निगम कार्यकारिणी की 14 नवंबर को होने वाली बैठक स्थगित

गाजियाबाद। नगर निगम कार्यकारिणी बैठक अब 14 नवंबर यानी सोमवार को नहीं हो पाएगी। महापौर आशा शर्मा ने कार्यकारिणी बैठक को स्थगित कर दिया है।उम्मीद है कि अब नगर निगम कार्यकारिणी बैठक आगामी 19 नवंबर को प्रस्तावित की जा सकती है।महापौर ने पिछले दिनों नगर आयुक्त डॉ.नितिन गौड़ को पत्र भेजकर 14 नवंबर को निगम कार्यकारिणी बैठक कराने के लिए कहा था। मगर अब कार्यकारिणी बैठक स्थगित कर दी गई। महापौर का कहना है कि निगम कार्यकारिणी बैठक की जल्द अगली तारीख घोषित की जाएगी। दरअसल, नगरीय निकाय चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले महापौर निगम कार्यकारिणी बैठक कराना चाहती है।नगर निगम कार्यकारिणी में संशोधित बजट के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा करने के लिए इसमें रखे जाएंगे।

ऐसे में महापौर ने कार्यकारिणी बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया। नगर निगम के वर्तमान सदन की यह अंतिम कार्यकारिणी बैठक मानी जा रही हैं। निकाय चुनाव होने के बाद नगर निगम सदन का नया बोर्ड गठित हो जाएगा। ऐसे में अंतिम समय पर यह कार्यकारिणी बैठक कराई जाएगी। इसमें विकास कार्यों के प्रस्तावों के अलावा संशोधित बजट का प्रस्ताव रखा जाएगा। नगर निगम के सदन सचिव द्वारा अब एजेंडा तैयार कराने के बाद बैठक की तारीख निर्धारित होने के बाद इसे कार्यकारिणी सदस्यों को वितरित किया जाएगा। बता दें कि महापौर ने इससे पहले नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक दो नवंबर को बुलाई थी,मगर एजेंडा ही तैयार नहीं होने की वजह से इसे निरस्त कर दिया गया था। एक बार फिर अब कार्यकारिणी बैठक स्थगित कर दी गई।