ब्राह्मण कल्याण बोर्ड आंध्र प्रदेश के चेयरमैन से अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने की मुलाकात

-अन्य राज्यों में भी ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन और समाज हित के कार्यों पर हुई चर्चा

विशाखापट्टनम। ब्राह्मण कल्याण बोर्ड आंध्र प्रदेश के चेयरमैन सुधाकर वाई सर से गुरुवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के कार्यवाहक राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पंडित विशन कौशिक तथा कार्यवाहक राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री पंडित बृजमोहन शर्मा ने उनके कार्यालय पर मुलाकात कर उन्हें महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में आमंत्रित किया।
चेयरमैन सुधाकर वाई सर ने मुलाकात कर आंध्र प्रदेश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के बजट और किए जा रहे कार्याे को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया बोर्ड का बजट 400 करोड़ रुपये वार्षिक होता है। जिसे ब्राह्मण हितों के लिये उपयोग किया जाता है। बोर्ड के माध्यम से अनेक ब्राह्मण कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिनमे प्रत्येक मंदिरों को 15000 मासिक धूप घी के लिए दिया जाता है और ब्राह्मण कन्याओं की साड़ी के लिए 50 हजार, मकान बनवाने एवं शिक्षा के लिए और भी बहुत योजनाओं के माध्यम से पूरा बजट प्रयोग किया जाता है। जो कि ब्राह्मण समाज के हित में ही प्रयोग किया जाता है।

उन्होंने नित नई संस्थाओं के सृजन लार भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा हर राज्यों में आज ब्राह्मण समाज के नाम पर संस्थाएं बना दी गई है, जिसमें कोई काम नही हो रहा है। जिनका उद्देश्य यही हैं कि बस खबरों के माध्यम से उनका खुद का रोजगार चलता रहें। लेकिन जब तक सभी ब्राह्मण समाज एकजुट होकर अपनी ताकत का एहसास नही कराएंगे तब तक उनका विकास संभव नही है। सुधाकर वाई सर ने कहा ब्राह्मण कल्याण बोर्ड गठन के लिए अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा जो मुहिम छेड़ी गई है, वह बहुत ही सराहनीय है। जब तक हम अपनी आवाजों को सरकार तक नही पहुंचाएगें तब तक सरकार भी हमारी सुध नहीं लेनी वाली है।

उन्होंने बताया अब समय आ गया है जब ब्राह्मणों को एकजुट होकर अपनी शक्ति का आंकलन करना होगा। ब्राह्मण समाज सभी समाजों में उच्च स्थान रखता है, जो आज के समय में एक-दूसरे से दूर होता जा रहा है। ब्राह्मण समाज एकजुट होना होगा और समाज के विकास के लिए लोगों को सही रास्ता दिखाना होगा। इसके साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना होगा और छात्रों और समाज के लोगों के व्यवसाय को और बेहतर बनाना होगा। तभी समाज का संपूर्ण विकास हो सकता है।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पंडित विशन कौशिक तथा कार्यवाहक राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री पंडित बृजमोहन शर्मा ने कहा कि देश-विदेश के विभिन्न राजनीतिक पार्टी के मंत्री, सामाजिक संस्थाओं से मुलाकात कर देश के सभी राज्यों में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड गठन के लिए मुलाकात की जा रही है। जब तक देश के सभी राज्यों में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन नहीं हो जाता है, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।