नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति से तरुण मिश्र ने की मुलाकात

-ब्राह्मण समाज के कल्याण को लेकर हुआ मंथन

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एस.पी. तिवारी से रविवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र मुलाकात कर ब्राह्मण समाज के हित समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान कुलपति डॉ एस.पी. तिवार ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि नानाजी की विचारधारा आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति के रूप में नवाचार, शोध आदि के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र को और संवार रही है। शिक्षा प्रणाली में क्रमबद्ध विकास की प्रकिया राष्ट्र को मजबूत आधार प्रदान करती है। प्रायोगिक ज्ञान विशेष उपयोगी, ज्ञानवर्धक और महत्वपूर्ण साबित होता है।

इस दौरान ब्राह्मण समाज की जागरुकता को लेकर कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव शास्त्रों के माध्यम से समाज को अंधकार से विमुक्त करता चला आ रहा है, लेकिन आज ब्राह्मण समाज में बिखराव हो रहा है जिसको रोकना होगा, तभी ब्राह्मण समाज एकजुट होकर संस्कृति का बचाव कर सकेंगे और आने वाली पीढिय़ों के लिए सुखद वातावरण दे सकेंगे। प्रदेश क्या पूरे देश में ब्राह्मण समाज का दमन और हत्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जो कि निदनीय है, इनको रोकने के लिए एकजुट होना होगा। आरक्षण के नाम पर समाज के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में समाज अग्रणी होता था, लेकिन आरक्षण ने पीछे धकेल दिया है।

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने कहा ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर कहा कि यह संगठन एक मजबूत संगठन है। संगठन के माध्यम से हम ब्राह्मण समाज को एकजुट करने का काम कर रहे है। ब्राह्मण समाज के हितों के लिए देश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन के लिए आवाज उठाई जा रही है। जिसका परिणाम यह है कि कई राज्यों में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन हो चुका है। लेकिन यह गठन पूरे देश में कराना है, तभी ब्राह्मण समाज का कल्याण हो सकता है।

उन्होंने कहा ब्राह्मण समाज के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार को भी कदम उठाने चाहिए। उन पर आज तक संजीदगी नहीं दिखाई गई है। बोर्ड का उद्देश्य ब्राह्मण समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं की पहचान व सर्वेक्षण करना और उनके समग्र विकास के लिए कार्य करना है। इसी उद्देश्य के तहत मंदिरों के ब्राह्मण पुजारियों का रजिस्ट्रेशन कर उनको आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सरकारी अनुदान मिलने में मदद मिलेगी। कार्यकारी राष्ट्रीय महामंत्री से वार्ता के उपरांत कुलपति डॉ एस.पी. तिवारी ने कहा आप जिस तरह से ब्राह्मण समाज के हित को लेकर आवाज उठा रहे है, आने दिनों में इसका परिणाम सकारात्मक दिखाई देगा। ब्राह्मण समाज के कल्याण के लिए जो भी मदद की आवश्यकता होगी, उसके लिए मैं हमेशा तैयार हॅू।