केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय का हाल जानने कौशांबी यशोदा अस्पताल पहुंचे वीके सिंह

गाजियाबाद। कौशांबी के यशोदा अस्पताल में 19 फरवरी से भर्ती केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय का स्वास्थ्य हाल चाल लेने के लिए शनिवार को केन्द्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह पहुंचे। हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ पी एन अरोड़ा ने जनरल वीके सिंह का स्वागत किया और डॉ महेंद्र नाथ पांडेय के चिकित्सा वार्ड में उन्हें साथ लेकर गए। जहां वीके सिंह ने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। केन्द्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि वह अब पहले से अच्छा महसूस कर रहे हैं और घुटना प्रत्यारोपण के बाद चल फिर भी पा रहे हैं। अस्पताल के ऑपरेशनल हेड डॉक्टर सुनील डागर ने बताया कि केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे के बाएं पैर में घुटने का दर्द लगातार बढ़ रहा था। उन्हें चलने फिरने में भी दिक्कत महसूस होती थी।

घुटने की सर्जरी के लिए वह 18 फरवरी को अस्पताल में भर्ती हुए थे। 19 फरवरी को डॉ महेंद्र नाथ पांडेय का घुटना प्रत्यारोपण आपरेशन हुआ है और अब वह स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। यहां उनका कई विभागों से डॉक्टरों की टीम उपचार में लगी है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री को डॉक्टरों की निगरानी में लगातार उपचार दिया जा रहा है। फिलहाल चिकित्सकों ने उन्हें दो से तीन दिन बाद अस्पताल से छुट्टी देने के लिए कहा है।

डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने डॉ पीएन अरोड़ा का आभार प्रकट किया और हॉस्पिटल के डॉक्टरों, नर्सों और स्टाफ की उनका अच्छे से ध्यान रखने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने हॉस्पिटल की फिजियोथिरैपी टीम की भी बहुत तारीफ की। जिस तरह से यहां मुझे बेहतर उपचार दिया गया कि इसके लिए आप सभी आभारी हैं। वैसे भी डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया जाता हैं। जो कि पूरी तरह से सत्य हैं। उम्मीद करता हॅू कि यहां उपचार के लिए आने वाले लोगों को भी इसी तरह का आपके द्वारा उपचार दिया जा रहा होगा। यशोदा अस्पताल आज देश का सर्वोत्तम अस्पतालों मेंं से एक हैं।