धर्मजीत त्रिपाठी बने बुलंदशहर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी

धर्मजीत त्रिपाठी की तैनाती के दौरान गौतमबुद्धनगर जिला पंचायत विभाग द्वारा कई अच्छे काम किये गये हैं जिसकी ग्रामीणों द्वारा खूब प्रसंसा की जा रही है

उदय भूमि ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। जिला पंचायत गौतमबुद्धनगर के अपर मुख्य अधिकारी धर्मजीत त्रिपाठी को बुंदलशहर का अपर मुख्य अधिकारी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश शासन के पंचायती राज अनुभाग ने आदेश जारी कर तबादले की जानकारी दी। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि शासकीय हित को ध्यान में रखते हुए धर्मजीत त्रिपाठी को जिला पंचायत बुलंदशहर में तैनात किया जाता है। बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के बड़े जिलों में शामिल है और जिले में गांवों की संख्या काफी है। गौतमबुद्धनगर में धर्मजीत त्रिपाठी की तैनाती के दौरान जिला पंचायत विभाग द्वारा कई अच्छे काम किये गये हैं जिसकी ग्रामीणों द्वारा खूब प्रसंसा की जा रही है। धर्मजीत त्रिपाठी की गिनती उत्तर प्रदेश सरकार के युवा तेज तर्रार एवं रिजल्ट ओरिएंटेड अधिकारियों में होती है। धर्मजीत त्रिपाठी के स्थान पर अजय कुमार सिंह को गौतमबुद्धनगर जिले का अपर मुख्य अधिकारी बनाया गया है।