इनर व्हील क्लब नवीन ने बांटी सिलाई मशीन

  • महिलाओं को अपनी सोच बदल कर समय के साथ बढ़ना होगा आगे: अनीता सिंगला

ग्रेटर नोएडा। इनर व्हील क्लब नवीन ग्रेटर नॉएडा की वार्षिक चेयरमैन विजिट के अवसर पर क्लब ने सिलाई मशीनों का वितरण किया। इनर व्हील क्लब एनसीआर की डिस्ट्रिक्ट 301 की चेयरमैन माला ऋषि ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने क्लब द्वारा किये गए प्रोजेक्ट्स को सराहा एवं आगे जाकर नए-नए सस्टेनेबल प्रोजेक्ट्स को करने की प्रेरणा दी। क्लब अध्यक्ष सुनीता गर्ग ने सभी का स्वागत किया। क्लब के गणमान्य सदस्य संतोष गुप्ता, सरिता चोप्रा, उमा गोयल, मोनिका दुआ, भारती खत्री , रिया चौधरी, उमा शर्मा, सोनिका, प्रतिभा, लक्ष्मी सूर्यकला समाजसेविका एवं साईं स्कूल की प्रधान आदि ने मिलकर चेयरमैन माला ऋषि का अभिनन्दन किया। 2023-24 की प्रेसिडेंट एलेक्ट अनीता सिंगला ने क्लब द्वारा आत्मनिर्भर नारी प्रोजेक्ट के बारे में सभी को बताते हुए कहा कि महिलाओं को अपनी सोच बदल कर समय के साथ आगे बढऩा होगा।

महिलाओं का शिक्षित तथा आत्म निर्भर होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कदम-कदम पर महिलाओं के साथ भेदभाव की बातें सामने आती रही है। महिलाओं को अधिकारों के बारे अवगत कराते हुए कहा कि कहीं पर भी किसी भी स्तर यदि कोई घिनौनी हरकत होती है उसका डटकर सामना करें। महिला हेल्पलाइन की मदद लें। घरेलू हिंसा की सूचना पुलिस को दें। अब समय बदल गया है। समाज को भी सोच के बंद दरवाजे खोल कर बदलना होगा। क्लब की चेयरमैन ने दो जरूरतमंद महिलाओं को मुफ्त सलाई बांटी। जिससे वह आत्मनिर्भर बन सकें। जीवन की आर्थिक जरूरत को पूरा करने में सक्षम हो सकें। वहीं दो छात्रों की पढाई का बीडा उठाया। चेयरमैन ने क्लब को उत्कृष्ट कार्यों के लिए बधाई दी एवं सभी सदस्यों का प्रोत्साहन बढाया।