उपनगर क्षेत्र में पुलिस के जवानों ने मार्च पास्ट कर दिलाया सुरक्षा का अहसास

 शरारती तत्वों को दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। पुलिस कप्तान धवल जायसवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सेवरही कस्बा पुलिस ने उपनगर के भीड़भाड़ वाले व व्यस्ततम जगहों पर पैदल मार्च निकाल कर नागरिकों को सुरक्षा का एहसास दिलाते हुए शांति का भरोसा दिलाया। कस्बा चौकी इंचार्ज मंगेश मिश्र के नेतृत्व में कांस्टेबल रोशन त्रिपाठी, कमलेश यादव, दिलीप चौरसिया, जितेंद्र कुमार, सुरेश यादव, सत्यप्रकाश आदि की टीम ने कस्बा के सर्राफा बाजार, तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन, मालगोदाम तिराहा, आदि स्थानों पर मार्च कर शरारती तत्वों को कड़ा संदेश दिया। चौकी इंचार्ज मिश्र ने कहा कि अराजकतत्व पुलिस के रडार पर हैं। शांति व कानून व्यवस्था भंग करने वालों के प्रति पुलिस प्रशासन कतई नरमी नहीं बरतेगा। नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।