चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आप का करिश्माई प्रदर्शन, 14 सीटें जीतीं

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने जाहिर की खुशी

चंडीगढ़। पंजाब में विधान सभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने सियासी गलियारों में एकाएक हलचल मचा दी है। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आप ने करिश्माई प्रदर्शन कर भाजपा और कांग्रेस को सकते में डाल दिया है। नगर निगम चुनाव में आप सर्वाधिक 14 सीट जीतकर सबसे बड़ा दल बनकर उभरी है। चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद जहां आप के खेमे में जश्न का माहौल है, वहीं विपक्षी दलों को मायूसी हाथ लगी है। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आप की जीत से उत्साहित दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। कुल 35 सीटों पर चुनाव
चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 सीटों पर चुनाव कराए गए थे। इनमें से आम आदमी पार्टी (आप) ने 14, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 12, कांग्रेस ने 8 और अकाली दल ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। को एक सीट पर जीत मिली है। 14 सीटें जीतकर आप सबसे बड़ा दल बनकर उभरी है। चुनाव परिणाम आने के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में आप पहली बार चुनाव लड़ रही है। मौजूदा रूझानों के मुताबिक चंडीगढ़ की जनता ने हमारा भव्य स्वागत करने का काम किया है। इसके लिए मैं प्रत्येक मतदाता और पार्टी कार्यकर्ता को धन्यवाद देना चाहता हूं। भाजपा-कांग्रेस की बढ़ी टेंशन
उधर, चंडीगढ़ नगर निगम की 35 सीटों पर 25 अक्टूबर को चुनाव कराए गए थे। चुनाव में 60 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया। वार्डों की संख्या 2016 में 26 थी। यह संख्या बढ़कर अब 35 हो गई है। आमतौर पर नगर पालिका चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती थी, मगर इस बार आम आदमी पार्टी ने करिश्माई प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया है। बता दें कि पंजाब में अगले साल विधान सभा चुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में शिद्दत से जुटे हैं। इसी क्रम में आप ने भी पंजाब में सक्रियता बढ़ाई है।