राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से तरुण मिश्र की मुलाकात

राज्य में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड गठित होने पर जताया सीएम का आभार

जयपुर। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक मुद्दों पर चर्चा की गई। तरुण मिश्र ने उन्हें संगठन के कार्यक्रमों से भी अवगत कराया। इसके अलावा राज्य में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन करने पर बधाई दी। मिश्र ने बोर्ड में बुद्धिजीवी वर्ग को प्रमुखता से स्थान देने की अपील की। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की राजस्थान इकाई के प्रदेशाध्यक्ष एलडी शर्मा की बेटी का शादी समारोह जयपुर में आयोजित किया गया। वैवाहिक समारोह में वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए कई गणमान्य व्यक्ति पहुंचे थे।

इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत के साथ अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने मुलाकात कर जरूरी मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने संगटन द्वारा ब्राह्मण समाज के हितार्थ देश-विदेश में चलाई जा रही मुहिम से उन्हें अवगत कराया। मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण समाज को आज विषय परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा राज्य में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड गठित किए जाने पर सीएम गहलोत का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने सीएम से अनुरोध किया कि इस बोर्ड में बुद्धिजीवी वर्ग को प्रमुखता से स्थान दिया जाए ताकि बोर्ड के उद्देश्य का निर्वहन हो सके। सीएम गहलोत ने बोर्ड सदस्यों पर चयन पर चर्चा करने के लिए तरुण मिश्र को 18 जुलाई के बाद राजस्थान आने का न्यौता दिया है। मिश्र ने उन्हें यह भी बताया कि संगठन द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन के लिए मुहिम चलाई जा रही है। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे हैं। इस अवसर पर संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल दत्त शर्मा, महामंत्री संगठन बिशन कौशिक व अनुशासन मंत्री हरिओम शर्मा आदि भी मौजूद रहे।