कार्यकारी राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने की विधान परिषद सदस्य एवं कटिहार महापौर से मुलाकात

-ब्राह्मण कल्याण बोर्ड गठन समेत विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

कटिहार। बिहार के विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल एवं उनकी पत्नी एवं कटिहार नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर उषा अग्रवाल से बुधवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने ब्राह्मण कल्याण बोर्ड गठन को लेकर चर्चा की। राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण समाज के कल्याण के लिए संगठन पिछले कई वर्षों से संघर्ष कर रहा है। देश के सभी राज्यों में आज ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की जरूरत है।

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, बंगाल, राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों के राजनैतिक पार्टी के मंत्रियों से मुलाकात कर पत्राचार किया जा चुका है। हालांकि राजस्थान की सरकार ने ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन कर दिया है और अन्य राज्यों में भी इसके गठन के लिए वार्ता की जा रही है। आप कटिहार नगर निगम की मेयर है। अगर बिहार सरकार भी ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन कर दें, तो ब्राह्मणों पर हो रहे शोषण को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन होने से ब्राह्मणों को अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए दर-दर की ठोकर नही खानी पड़ेगी। बोर्ड के जरिए ज्वलंत समस्याओं का आसानी से समाधान हो सकेगा।

तरुण मिश्र ने कहा एससी/एसटी एक्ट का दुरुपयोग कर जिस तरह ब्राह्मण समाज का उत्पीडऩ किया जा रहा है, इसका मुकाबला ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन होने पर ही संभव है। ब्राह्मण समाज की एकजुटता बेहद जरूरी है। संगठित रहकर ही हम खुद की और समाज की रक्षा कर सकते है। अगर यही हाल रहा तो ब्राह्मण समाज खुद की रक्षा भी करने में असमर्थ हो जाएगा। एससी/एसटी एक्ट जवाब ब्राह्मण कल्याण बोर्ड ही दे पाएगा। राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र की बातों को सुनकर विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल एवं उनकी पत्नी महापौर उषा अग्रवाल ने कहा कि ब्राह्मण समाज के हित को लेकर सरकार हमेशा से ही गंभीर रही है। जल्द ही आपकी बातों को पत्र द्वारा सरकार को अवगत कराया जाएगा।