सुबह मध्य प्रदेश दोपहर उत्तर प्रदेश और शाम को बिहार अब होगा ब्राह्मणों का बेड़ा पार

-महाकाल के दर्शन के बाद सांसद जगदंबिका पाल, बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से तरुण मिश्र ने की मुलाकात

नई दिल्ली। ब्राह्मण समाज के कल्याण और उत्थान को लेकर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं ब्राह्मण सेवक तरुण मिश्र ने एक बार फिर से अपनी रफ्तार तेज कर दी है। रविवार सुबह मध्य प्रदेश पहुंच कर उज्जैन में भारत के बारह प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर (महाकाल) मंदिर में ब्राह्मण समाज के कल्याण को लेकर पूजा अर्चना की। उसके बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोक सभा सांसद जगदंबिका पाल से मुलाकात कर घंटो ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन एवं समाज हित कार्यों पर चर्चा की। इसके उपरांत उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की। ब्राह्मण समाज के हित को लेकर एक दिन में तीन राज्यों में का दौरा कर रहे तरुण मिश्र की रफ्तार को देखकर एक बार फिर से नई उम्मीद जग उठी है। जिस तरह से उनका मंत्रियों से मुलाकात दौर जारी है, उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही अब राजस्थान के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार में भी ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन हो जाएगा। सर्वप्रथम उन्होंने श्री महाकालेश्वर (महाकाल) मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। उसके तुंरत बाद लखनऊ में सांसद जगदंबिका पाल से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा ब्राह्मण समाज के कल्याण के लिए ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन बहुत ही जरुरी हो गया है। अगर इसका जल्द ही गठन नही किया गया तो आने वाली युवा पीढ़ी को अपने हक की लड़ाई के लिए दर-दर की ठोकर खानी पड़ेगी।

उन्होंने बताया कि ब्राह्मण समाज की आर्थिक स्थिति दिन-ब-दिन दयनीय होती जा रही है। जीविका पर भी बहुत बुरा असर पड़ा है, लेकिन सवर्ण होने के नाते उन्हें सरकार से कोई आर्थिक मदद नहीं मिल रही है। ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना होने से ब्राह्मण समाज की स्थिति में भी सुधार आएगा। सत्ताधारी सरकार को इस मुद्दे पर गंभीरता से सोच-विचार करना चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि आगामी चुनाव में सत्ताधारी दल को इसका खामियाजा भुगतना पड़ जाए। तरुण मिश्र की बातों को सुनकर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा आपकी बातों को सरकार तक पहुंचाने के लिए जल्द ही वार्ता की जाएगी। सरकार सर्व समाज हित में कार्य कर रही हैं। आप जो कार्य कर रहे है, वह भी ब्राह्मण समाज हित में है। जल्द ही ब्राह्मण कल्याण बोर्ड गठन को लेकर मुख्यमंत्री जी से चर्चा की जाएगी। इसके उपरांत तरुण मिश्र ने लखनऊ से सीधा पटना की उड़ान भरते हुए बिहार की राजधानी पटना में उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की। वहां भी तरुण मिश्र के साथ कई घंटे चली वार्ता के बाद उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जल्द बोर्ड का गठन करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि एससी/एसटी एक्ट का दुरुपयोग कर जिस तरह ब्राह्मण समाज का उत्पीडऩ किया जा रहा है, इसका मुकाबला ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन होने पर ही संभव है। ब्राह्मण समाज की एकजुटता बेहद जरूरी है। संगठित रहकर ही हम खुद की और समाज की रक्षा कर सकते है। तरुण मिश्र ने कहा कि आज जिस तरह से एससी/एसटी एक्ट का दोहन हो रहा है। अगर यही हाल रहा तो ब्राह्मण समाज खुद की रक्षा भी करने में असमर्थ हो जाएगा। एससी/एसटी एक्ट जवाब ब्राह्मण कल्याण बोर्ड ही दे पाएगा। क्योंकि ब्राह्मणों का काम लड़ाई और झगड़ा करना नही है। ब्राह्मण समाज इसका मुंहतोड़ जबाव देने और मुकबला करने में सक्षम होगा।