ब्राह्मण कल्याण बोर्ड क्रियाशील नहीं, राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात

जयपुर। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने बुधवार को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। इस दौरान राज्य में गठित ब्राह्मण कल्याण बोर्ड को लेकर चर्चा की गई। तरुण मिश्र ने कल्याण बोर्ड को क्रियाशील बनाए जाने का अनुरोध किया। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। तरुण मिश्र ने उन्हें अवगत कराया कि राजस्थान सरकार ने ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन किया था।

गठन के बाद से बोर्ड को गति नहीं मिल पा रही है। इसे गति मिलना बेहद जरूरी है। ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की कार्यशैली को लेकर राज्य सरकार को काम करने की जरूरत है तभी इसका असल मकसद पूरा हो सकेगा। राज्यपाल कलराज मिश्र को उन्होंने अवगत कराया कि देश के सभी राज्यों में ब्राह्मण कल्याण का गठन कराने के लिए संगठन स्तर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस सिलसिले में वह विभिन्न राज्यों में मुख्यमंत्रियों के अलावा वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर चुके हैं।

राजस्थान देश का ऐसा पहला राज्य है, जिसने सबसे पहले ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन किया है, मगर इसके कार्य को गति न मिलना चिंताजनक है। उन्होंने अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा देश-विदेश में ब्राह्मण समाज के हित में जारी कार्यों से भी राज्यपाल कलराज मिश्र को अवगत कराया। राज्यपाल ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस बिंदू पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।