अपर सोलिसिटर जनरल सतपाल जैन से तरुण मिश्र ने मुलाकात की

उदय भूमि ब्यूरो
जयपुर। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय  सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूर्व सांसद, भारतीय विधि आयोग के सदस्य और भारत के अपर सोलिसिटर जनरल सतपाल जैन से भेंट कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। तरुण मिश्र ने उन्हें संगठन के क्रिया-कलापों से अवगत कराया। इसके अलावा देश के सभी राज्यों में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन कराने के लिए जारी मुहिम की जानकारी दी। पूर्व सांसद सतपाल जैन ने संगठन के प्रयासों की प्रशंसा की।

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने सोमवार को जयपुर में भारत के अपर सोलिसिटर जनरल सतपाल जैन से मुलाकात की। यह मुलाकात काफी सार्थक रही। तरुण मिश्र ने उन्हें संगठन द्वारा ब्राह्मण समाज के हित में किए जा रहे कार्यों से विस्तार पूर्वक अवगत कराया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा देश के प्रत्येक राज्य में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड गठित कराने के लिए मुहिम छेड़ रखी है। अभी तक सिर्फ राजस्थान में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है। इस राज्य में बोर्ड को क्रियाशील करने की जरूरत है।

इसके लिए निरंतर आवाज उठाई जा रही है। ब्राह्मण समाज से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण करने में यह बोर्ड अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि देश-विदेश में ब्राह्मण समाज के हितार्थ कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। तरुण मिश्र ने पूर्व सांसद सतपाल जैन को नेपाल में पिछले दिनों आयोजित संगठन की अंतरराष्टÑीय कार्यसमिति की बैठक में लिए गए निर्णयों की भी जानकारी दी। पूर्व सांसद जैन ने कहा कि ब्राह्मण समाज के हित में इस संगठन द्वारा सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। यह प्रशंसनीय हैं।