नारी सशक्तिकरण अभियान पर सरकार का आभार

बरेली। कलाकार वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक/प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व मे महिला जिलाध्यक्ष प्रिया पुजारिन ने बैठक कर योगी सरकार का आभार व्यक्त किया कि सरकार निरंतर महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनेकों साधन कर रही है। इस खुशी में माता की चौकी कर भजनों को गाकर कन्या पूजन कर जिला टीम का गठन किया और सभी को सम्मानित भी किया गया। प्रदेशाध्यक्ष अमरीश कठेरिया एडवोकेट ने कहा कि हमारी बहन बेटी माता रानी के पूर्ण रात्री जागरण में जगह-जगह भजनों को गाने जाती हैं। बगैर किसी सुरक्षा के मां के भरोसे पर। लेकिन आज योगी सरकार ने हमें बहुत बढ़ी सुरक्षा प्रदान की है। इस अवसर पर अंकुर सक्सेना, राजेंद्र गुलाटी, प्रतोष शर्मा, चन्द्रकेतु, विजय, प्रिया पुजारिन, भावना मिश्रा, पूजा चौहान, रेनू शर्मा, सीमा, रेनू खान, पूजा, आयोजिका अरोरा, खुशबू, राधा, अलका, नीलम, प्रियंका, सौम्या, अपर्णा मिश्रा, लता सक्सेना, काजल सुहानी, पूजा मस्तानी, किरन मिश्रा कलाकार उपस्थित रहे।