प्रमोशन: दशहरा-दीपावली से पहले 25 पीसीएस अफसरों की मनोकामना पूरी

बनाए गए आईएएस, गाजियाबाद में तैनात रहे कपिल सिंह और विशाल सिंह भी प्रोन्नत
जीडीए सचिव बृजेश सिंह की भी लग गई लॉटरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 25 पीसीएस अधिकारियों को दशहरा और दीपावली पर्व से पहले बड़ा गिफ्ट मिल गया है। प्रमोशन मिलने के बाद यह अफसर पीसीएस से आईएएस हो गए हैं। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। जनपद गाजियाबाद में तैनात रह चुके कपिल सिंह और विशाल सिंह भी अब आईएएस बन गए हैं। कपिल सिंह ने गाजियाबाद में सिटी मजिस्ट्रेट और विशाल सिंह ने एसडीएम सदर की जिम्मेदारी निभाई थी। इसके अलावा जीडीए सचिव बृजेश सिंह भी पीसीएस से आईएएस बन गए हैं।

उत्तर प्रदेश के 25 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ साफ हो गया है। लंबे इंतजार के बाद उन्हें आईएएस कैडर मिल गया है। ऐसे में दशहरा और दीपावली पर्व से पहले इन अफसरों को मानो लॉटरी लग गई है। केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद यूपी के 25 पीसीएस अधिकारी अब आईएएस बन गए हैं। केंद्र की मंजूरी के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। प्रोन्नत अधिकारियों में कपिल सिंह और विशाल सिंह भी शामिल हैं। यह दोनों अधिकारी जनपद गाजियाबाद में तैनात रहे चुके हैं। कपिल सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट तो विशाल सिंह ने एसडीएम सदर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी का बखूवी निर्वहन किया था। इसके अलावा पीसीएस एसोसिएशन के महासचिव पवन गंगवार और विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक धनंजय शुक्ला भी प्रोन्नति पाकर आईएएस बन गए गए हैं।

पीसीएस से आईएएस पद पर प्रोन्नत अधिकारियों में पवन कुमार गंगवार (सचिव विकास प्राधिकरण लखनऊ), बृजेश कुमार (सचिव विकास प्राधिकरण गाजियाबाद), हरिकेश चौरसिया (विशेष सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास), महेंद्र सिंह (विशेष सचिव राजस्व), रवींद्रपाल सिंह (विशेष सचिव गृह), अनिल कुमार (सचिव नेडा व विशेष सचिव ऊर्जा), वंदना त्रिपाठी (सचिव उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग प्रयागराज), समीर (विशेष सचिव वित्त), अर्चना गहरवार (सदस्य सचिव राज्य महिला आयोग), कुमार विनीत (विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स), विशाल सिंह (नगर आयुक्त नगर निगम एवं उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण अयोध्या), धनंजय शुक्ला (विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक), कपिल सिंह (निदेशक राज्य पोषण मिशन), अशोक कुमार (विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा), महेंद्र प्रसाद (सचिव विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर), गौरव वर्मा (विशेष सचिव वन विभाग), रजनीश चंद्रा (अपर निदेशक समाज कल्याण), मनोज कुमार राय (निदेशक महिला कल्याण), निधि श्रीवास्तव (अपर निदेशक प्रशासन मंडी परिषद), खेमपाल सिंह (अपर जिलाधिकारी सिटी ईस्ट लखनऊ), संजय चौहान (नगर आयुक्त नगर निगम निगम मुरादाबाद), सुनील कुमार चौधरी (विशेष सचिव टी शिक्षा), संतोष कुमार शर्मा (नगर आयुक्त शाहजहांपुर नगर निगम), अरुण कुमार-द्वितीय (अपर आयुक्त बरेली मंडल), श्याम बहादुर सिंह (मुख्य विकास अधिकारी शाहजहांपुर) शामिल हैं।