अब कनाडा में खुलेआम चाकूबाजी, 2 की मौत

5 गंभीर रूप से घायल, हमलावर गिरफ्तार

नई दिल्ली। फ्रांस, सऊदी अरब और रूस के बाद अब कनाडा में कट्टरपंथियों की हरकत ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। कनाडा में चाकूबाजी की घटना में 2 नागरिकों की मौत हो गई। जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। दुनियाभर में कट्टरपंथियों ने अशांति को बढ़ावा दे रखा है। फ्रांस, सऊदी अरब और रूस के बाद अगला नंबर कनाडा का आया है। कनाडा के क्यूबेक शहर में चाकूबाजी की घटना से सनसनी फैल गई है। आरोप है कि एक सिरफिरे युवक ने भीड़ पर चाकू से हमला कर दिया। जानलेवा हमले में 2 नागरिकों की मौत हो गई। जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से एकाएक सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और बेवजह घरों से बाहर न निकलने की अपील की। बता दें कि फ्रांस के शहर नीस के गिरिजाघर में कुछ दिन पहले हमलावर ने 3 नागरिकों की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। हमलावर ने महिला का सिर कलम कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया है। फ्रांस में विगत 2 माह के भीतर इस प्रकार की यह तीसरी घटना है। इस बीच रूस में एक शख्स ने पुलिस कर्मी पर चाकू से हमला कर दिया था। बाद में वह जोर-जोर से धार्मिक नारे लगाने लगा था। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ढेर कर दिया था। जबकि सऊदी अरब में सुरक्षा गार्ड पर चाकू से हमला किया गया था। कनाडा में ताजा घटना के बाद से नागरिकों में खौफ का माहौल है।